महिलाओं के उत्सव मातृशक्ति मानसून फेस्ट को लेकर विधायक भदेल ने की प्रेस वार्ता23 अगस्त को आयोजित होगा भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट

Spread the love

महिलाओं के उत्सव मातृशक्ति मानसून फेस्ट को लेकर विधायक भदेल ने की प्रेस वार्ता
23 अगस्त को आयोजित होगा भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट

अजमेर शहर। अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने सोमवार को होटल एम्बरडाइन में प्रेस वार्ता के माध्यम से आगामी रविवार को आयोजित होने वाले मातृशक्ति मानसून फेस्ट की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित आयोजन 23 अगस्त 2026 रविवार को दोपहर 2 बजे से डीएवी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं के लिए समर्पित है। इसमें उन्हें मनोरंजन, सहभागिता और सशक्तिकरण के अवसर एक साथ मिलेंगे। इस मानसून फेस्ट में लगभग 15 हजार महिलाओं के भाग लेने की संभावना है।

विधायक भदेल ने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार छठीं बार आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य आम महिलाओं को मंच उपलब्ध कराना है। यहां वे अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता को प्रस्तुत कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन उन महिलाओं के लिए भी अवसर बनते हैं, जो सामान्यतया सामाजिक आयोजनों में भाग नहीं ले पातीं। उनके मन में सदैव जुड़ाव और सहभागिता की इच्छा रहती है।

कार्यक्रम की विशेषताओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस फेस्ट में लहरिया फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। मिस लहरिया, मिस ट्रेडिशनल, मिस ब्राइडल, रिश्ते श्रेणी इस प्रकार फैशन-शो की चार प्रकार की श्रेणियों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। यह शो पारिवारिक रिश्तों की सुंदरता को मंच पर लाने के साथ महिलाओं के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को भी सशक्त करेगा। साथ ही इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को उपयोगी एवं कीमती उपहारों से सम्मानित किया जावेगा। मिस लहरिया, मिस ट्रेडिशनल, मिस ब्राइडल में प्रत्येक विजेता को 43 इंच का एलईडी टी.वी. का उपहार दिया जाएगा। लहरिया राउण्ड, ट्रेडिशनल राउण्ड व ब्राइडल राउण्ड में प्रथम पुरूस्कार वाशिंग मशीन, द्वितीय पुरूस्कार मिक्सर ग्राईंडर व तृतीय पुरूस्कार आकर्षक गिफ्ट हैम्पर रहेंगे। रिश्ते श्रेणी में चाहे वो मॉ-बेटी, सास-बहु, देवरानी-जेठानी, ननद-भाभी राउण्ड में प्रथम पुरूस्कार वाशिंग मशीन व द्वितीय पुरूस्कार मिक्सर ग्राइंडर तृतीय पुरस्कार आकर्षक गिफ्ट हैम्पर रहेंगे। इसके अतिरिक्त लहरिया, ट्रेडिशनल, ब्राइडल, रिश्ते श्रेणी में 10-10 सांत्वना पुरस्कार दिये जायेंगे। मेले में आयोजित अन्य प्रतियोगिताओं में विजेताओं को आकर्षित उपहार देकर सम्मानित किया जावेगा। 

विधायक भदेल ने बताया कि महिलाओं व बच्चों के मनोरजंन हेतु इस मानसून फेस्ट मेेले में बड़े-बड़े झूले, नाव वाले झूले, चकरी झूले, हॉस राइडिंग, केमल सफारी के अलावा हाउजी, चेयर रेस, पहिया घुमाओं ईनाम पाओ, रिंग अटेक गेम आदि गेम भी रखे गए है, जिनमें विजेता को पारितोष भी दिए जाएगें। जिन महिलाओं शॉपिग करनी हो उनके लिए विभिन्न प्रकार की दुकाने जैसे राखी, कपड़े, भगवान की ज्वैलरी, अचार-मगौड़ी, कुर्तिया, बुटिक, हैंडीक्राफ््ट, पर्स, राजपूती पौशक, फुट वियर, खिलौने आदि स्टॉलों की व्यवस्था की गई है।

75 हजार रूपए की ई-बाईक का निकलेगा लक्की ड्रॉ-भदेल

विधायक भदेल ने बताया कि मेले को और अधिक आकर्षण और मन-मोहक बनाने के लिए मेले के समापन के समय लक्की ड्रॉ का विशेष प्रबंध किया गया है। इस लक्की ड्रॉ में कार्यक्रम में तीन भाग्यशाली विजेताओं को ड्रॉ के माध्यम से चुना जायेगा। उस लक्की ड्रॉ के प्रथम विजेता को 75 हजार रूपए की ई-बाईक उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी। द्वितीय विजेता को 11ए000/-रूपए नगद व तृतीय विजेता को 5100/-रूपए का नगद ईनाम दिया जायेगा।

विद्यालय की छात्राओं को भी मिलेगा मंच- भदेल

विधायक भदेल ने बताया कि इस वर्ष मेले में अंतरविद्यालय समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार से सम्मानित किया जावेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों एवं युवा पीढ़ी को भारत की लोक संस्कृति, परंपराओं और कला से जोड़ना तथा उन्हें बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है।

राजस्थान के विभिन्न जिलों से आएंगी स्वयं सहायता समूहों की बहनें

फेस्ट में स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। विधायक भदेल ने बताया कि धौलपुर, जयपुर, राजसमंद, अलवर और टोंक सहित विभिन्न स्थानों से स्वयं सहायता समूहों की बहनें अपने हाथ से तैयार किए गए उत्पाद की स्टॉल लगाएंगी। इन स्टॉल्स पर हैंडमेड राखियां, हैंडीक्राफ्ट उत्पाद, साड़ियां, सूट, पर्स, वॉल हैंगिंग्स, मांडना एवं अन्य कलात्मक उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। विशेष रूप से ऐसे पर्स भी बिक्री के लिए रखे जाएंगे, जिन्हें फूलों एवं फलों के पल्प से तैयार किया जाता है और जिनमें चमड़े का उपयोग नहीं किया जाता।

आतिशबाजी व बेलून का होगा विशेष आकर्षण-भदेल

विधायक भदेल ने बताया कि जिस तरह किसी फिनाले में भव्य आतिशबाजी व बलून का उपयोग किया जाता है। उसी प्रकार इस मेले में चार चंाद लगाने के लिए विशेष आतिशबाजी का प्रबंध किया गया है। इसके अतिरिक्त बलून छोडने, बलून शूंटिंग, आदि आकर्षण के केन्द्र रहेंगें।

प्रतियोगिताओं में विजेता को चुनने हेतु निष्पक्ष जजों की टीम का होगा गठन-भदेल

विधायक भदेल ने बताया है कि मानसून फेस्ट में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मिस लहरिया, मिस ट्रेडिशनल, मिस ब्राइडल, मांॅ-बेटी व सास-बहू राउण्ड का आयोजन किया जायेगा तथा इन प्रतियोगिताओं में विजेता, रन-अप आदि को चुनने हेतु विशेष जजो की टीम का गठन किया जायेगा। जो निष्पक्षता व पारदर्शिता से विजेताओं का चुनाव करेंगी। जजो का निर्णय अन्तिम रहेगा।

मानसून फेस्ट में सुरक्षा, सुविधा, पार्किंग आदि का होगा पुख्ता इंतजाम-भदेल

विधायक भदेल ने मेले के आयोजन स्थल की जानकारी देते हुए बताया कि यह फेस्ट डी.ए.वी. कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जो चारदीवारीयुक्त है। जिसमें किसी भी बाहरी पुरूष का आना निषेध है। यह मेला केवल महिलाओं के लिए ही और महिलाओं द्वारा ही आयोजित किया जा रहा है। साथ ही मेले की सुरक्षा के सभी मानकों का भी विशेष प्रबंध किया गया है। महिलाएं यहां पर बिना किसी भय के अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हुए मेले का आनंद ले सकेगी। मेले परिसर में साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था, चल शौचालय आदि का प्रबंध पर्याप्त संख्या में किया गया है। मेले में उत्तम प्रकार की साउण्ड, लाईट व डेकोरेशन व्यवस्था की गई है ताकि मेले को और अधिक भव्य व मनमोहक बनाया जा सकें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से होगा कैम्प का आयोजन-भदेल

महिलाओं में जागरूकता उत्पन्न करने और अपने अधिकारों की जानकारी प्रदान करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर की ओर से एक कैम्प का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें महिलाएं अपने विधिक अधिकार कैसे निःशुल्क प्राप्त कर सकती है आदि तथ्यों, नियमों की जानकारी दी जावेगी।

महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं स्वास्थ्य योजना का कैसे लाभ लिया जाए, की जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु मेडिकल कैम्प भी मेले ग्राउण्ड में लगाया जायेगा।
मेले में आने वाले वाहनों के लिए भी पार्किंग का विशेष ध्यान रखा गया है। यातायात किसी तरह से बाधित ना हो इसके लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है।

मेले में प्रवेश रहेगा पूर्णतः निःशुल्क

विधायक भदेल ने अजमेर की समस्त महिलाओं से आग्रह किया कि वे सावन के इस अवसर पर आयोजित मातृशक्ति मानसून फेस्ट में सपरिवार पधारें और आयोजन का भरपूर आनंद लें। उन्होंने कहा कि मेले में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। इससे अधिक से अधिक महिलाएं इसमें भाग ले सकेंगी और अपने जीवन के सुंदर पलों को इस उत्सव में शामिल होकर यादगार बना सकेंगी। फैशन शो में भाग लेने हेतु प्रतियोगियों को निश्चित समय पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

मानसून फेस्ट में होगा विशेष अतिथियों का आगमन-भदेल

मानसून फेस्ट 2026 के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु फेस्ट में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की महिला हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। विधायक भदेल ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा एवं पूर्व विधायक कालका हरियाणा लतिका शर्मा, प्रदेश की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी सहित लाडपुरा विधायक माननीय कल्पना देवी, राजसमंद विधायक माननीय दीप्ति किरण माहेश्वरी, पूर्व विधायक अनिता सिंह गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख माननीय सुशील कंवर पलाडा आदि गणमान्य पधार रहे हैं। इसके अतिरिक्त इकाई प्रमुख हिन्दुस्तान जिंक निरम्लेन्दू जी, ब्रहमाकुमारी माननीय शांता दीदी व रूपा दीदी, तेजस्वनी गौतम, स्मिता भार्गव, डा.नन्दिनी अग्रवाल, रेनू शर्मा, नीता टंडन, निशा जालोरी, कृति गौतम, दृष्टि रॉय, सपना टांक आदि की उपस्थिति भी मानसून की शौभा बढ़ायगी। इसके अतिरिक्त इस मानसून फेस्ट में अजमेर शहर की महिलाओं के साथ-साथ प्रदेश की अनेक विशिष्ट महिला उपस्थित रहेगी।
विधायक भदेल ने कहा कि कार्यक्रम में वेदांता गु्रप द्वारा सहयोग किया जा रहा है इसके अतिरिक्त एवन ई बाईक कम्पनी श्रीनगर रोड, अजमेर के ऑनर श्री नाथूलाल जैन जी, रोनित इन्टरप्राईजेज धोलाभाटा द्वारा एलईडी व वांशिंग मशीन, गुप्ता इलेक्ट्रानिक रामगंज द्वारा सुजाता मिक्सर ग्राइडर व अन्य सामाजिक गैर व्यावसायिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। इससे कार्यक्रम को भव्य और व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *