अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति को मिला अनुभवी विकास अधिकारी, शिवदान सिंह कल संभालेंगे कार्यभार

अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति को मिला अनुभवी विकास अधिकारी, शिवदान सिंह कल संभालेंगे कार्यभार
Spread the love

अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति को मिला अनुभवी विकास अधिकारी, शिवदान सिंह कल संभालेंगे कार्यभार
अजमेर। जिला मुख्यालय की अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति को लंबे समय से रिक्त चल रहे विकास अधिकारी के पद पर अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति मिली है। शिवदान सिंह को अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति का विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे सोमवार को प्रातः कार्यभार ग्रहण करेंगे।
जिला मुख्यालय की महत्वपूर्ण पंचायत समिति होने के कारण यहां विकास अधिकारी के पद पर अनुभवी एवं वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिवदान सिंह पूर्व में भी अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में विकास अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में उन्हें जिला परिषद अजमेर में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ACEO) का अतिरिक्त प्रभार भी मिला हुआ है।
शिवदान सिंह के पूर्व अनुभव और पंचायत समिति के कामकाज की जानकारी को देखते हुए उनकी नियुक्ति से ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज से जुड़े कार्यों में गति आने की उम्मीद है। साथ ही लंबित प्रशासनिक एवं विकास कार्यों के निस्तारण में भी तेजी आने की संभावना है।
अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में विकास अधिकारी का पद रिक्त होने से पंचायत समिति के प्रशासनिक एवं विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। ऐसे में अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति से पंचायत समिति के कामकाज को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
शिवदान सिंह सोमवार सुबह अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति पहुंचकर विकास अधिकारी का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *