जिला परिषद सीईओ राम प्रकाश ने किया गुढा खुर्द शिविर का निरीक्षण*

जिला परिषद सीईओ राम प्रकाश ने किया गुढा खुर्द शिविर का निरीक्षण*
Spread the love

जिला परिषद सीईओ राम प्रकाश ने किया गुढा खुर्द शिविर का निरीक्षण*

अजमेर, । जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों का बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सीईओ जिला परिषद राम प्रकाश
के द्वारा निरीक्षण किया गया।

सीईओ राम प्रकाश ने ग्राम पंचायत गुढा खुर्द में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने गुढा खुर्द के ग्राम सेवा शिविर में सरकार की योजनाओं के माध्यम से हुए लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ से जोड़ने के साथ ही शिविर में बनाए गए दस्तावेज का वितरण किया ।तथा लाभार्थियों से वार्तालाप कर शिविरों के सम्बन्ध में प्रतिपुष्टि प्राप्त की। ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अन्तर्गत भिनाय पंचायत समिति की
ग्राम पंचायत गुढा खुर्द में बुधवार को ग्रामीणों तक विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण सेवा शिविर आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर के दौरान पट्टा वितरण , राजस्व अभिलेख में शुद्धिकरण, नवीन पेंशन, पालनहार अन्य पात्रता अनुसार लाभान्वित किया गया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ राम प्रकाश ने कहा कि इन शिविरों में पट्टा वितरण के साथ ही व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंनें अधिकारियों को शिविर में सेवा भाव के साथ कार्य कर लोगों के कार्य मौके पर निस्तारित कर संवेदनशील सरकार का संदेश आमजन तक पहुंचने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के आवेदनों का सत्यापन करें। जल जीवन मिशन तथा हैंडपम्प मरम्मत के कार्य इसी समय होने से आमजन को राहत मिलेगी। आवेदन करने वाले समस्त व्यक्तियों को पट्टा दिया जाना चाहिए।

सीईओ राम प्रकाश ने निरीक्षण के दौरान राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर के दौरान किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समस्त अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नामांतरण, पेंशन, पट्टा, जन आधार एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

उन्होंने शिविर में अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। सम्पर्क पोर्टल के असंतुष्ट प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए प्री-कैम्प गतिविधि आवश्यक रूप से सम्पादित करें। इस दौरान अधिकतम कार्यों को चिह्नित कर कैम्प दिवस को निस्तारित करने का प्रयास होना चाहिए। शेष रहे कार्यों के लिए फॉलोअप कैम्प मे राहत प्रदान करे । ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टा वितरण सहित अन्य सुविधाओं एवं कार्यों को शिविर के दिन ही निपटाने का प्रयास करें।

विकास अधिकारी अर्जुन सिह ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रशासन को गांव तक पहुंचाकर आमजन के कार्यों का त्वरित निस्तारण करना तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों तथा सरपंच व राधेश्याम प्रजापति

ने शिविर की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *