धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ, जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास की ऐतिहासिक पहल है धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ, जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास की ऐतिहासिक पहल है धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान
Spread the love

यूडीएच मंत्री ने किया धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ, जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास की ऐतिहासिक पहल है धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान – यूडीएच मंत्री

जयपुर, । प्रदेश के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने रविवार को करौली टाऊन हॉल में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यूडीएच मंत्री ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में समग्र विकास को गति देना, बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना एवं जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। धरती आबा अभियान जनजातीय समुदायों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। 

मंत्री ने बताया कि अभियान के दौरान जन जातीय वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किये जाएंगे। उक्त वर्ग का स्वतंत्रता आन्दोलन एवं जल, जंगल, जमीन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से विकास की मुख्य धारा में जोडना है। कार्यक्रम के दौरान गंगा जल संरक्षण जन अभियान के दौरान पेंटिंग एवं निबन्ध प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र छात्राओं का सम्मानित किया गया इसके साथ ही नगर परिषद के द्वारा पट्टो एवं पोषण किटों का वितरण किया गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत 15 से 30 जून तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिनमें जिले के चयनित 200 ग्रामों की ग्राम पंचायतों में 16 जून 2025 से शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान इन शिविरों में आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित किया किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में उप वन संरक्षक, पीएचईडी, विद्युत विभाग, सीएमएचओ, रसद विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्सय विभाग, बैकिंग, उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों को कार्य योजना बनाकर कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा प्रदान किए।

इस दौरान जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जन प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या आमजन उपस्थित रहे

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *