भंवर सिंह पलाडा बने खो-खो संघ के उपाध्यक्ष

भंवर सिंह पलाडा बने खो-खो संघ के उपाध्यक्ष
अजमेर। नई दिल्ली में बुधवार को सम्पन्न हुए भारतीय खो-खो महासंघ के चुनाव में अजमेर के भंवर सिंह पलाड़ा को लगातार चौथी बार निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। इस उपलब्धि पर राजस्थान खो-खो संघ के अध्यक्ष शिवराज सिंह पलाड़ा, चेयरमैन राजेश भार्गव, सचिव डॉ. सैयद असगर अली के अलावा अजमेर जिला खो-खो संघ की कार्यकारिणी ने उन्हें बधाई दी।