स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांटिया की पुण्यतिथि मनाई।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांटिया की पुण्यतिथि मनाई।
Spread the love


स्वतंत्रता सैनानियों कि जीवनी पाठ्यक्रमों में जोड़ी जाएगी।
पौधारोप किया।
शाहपुरा 16 सितंबर 2025।
राज्य प्रजामंडल आंदोलन के संस्थापक सदस्य तथा 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के सेनानी स्वर्गीय लक्ष्मी दत्त कांटिया की 19वीं पुण्यतिथि मंगलवार सायं को लक्ष्मी दत्त कांटिया स्मृति संस्थान के तत्वाधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट में मनाई गई।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य, तहसीलदार भीवराव सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष रघुनंदन सोनी, अधिशासी अधिकारी रिंकल गुप्ता, सत्यनारायण कुमावत, सरपंच सत्यनारायण मालू, अविनाश शर्मा, पार्षद मोहम्मद इसाक, हमीद खा, सूर्यप्रकाश ओझा, पवन बांगड़, परमेश्वर कुमावत आदि ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर स्व. कंटिया की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।
वरिष्ठ वक्ता सत्यनारायण कुमावत ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने हाल ही में माउंटआबू में नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के स्वतंत्रा सेनानियों की जीवनी बच्चों के पाठ्यक्रम में जोड़ने की घोषणा की। उसको लेकर क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी तैयार की जारही है। राजकुमार बैरवा, संस्था प्रधान देवी लाल बेरवा, हरमल रेबारी, संस्थाध्यक्ष अनुज कंटिया, रघुनंदन सोनी आदि ने कंटिया के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर सुरेश चंद्र घूसर, प्रताप सिंह राणावत, सलीम डायर, पुष्पेंद्र कुमार घुसर, पुखराज जोशी, थानमल परिहार, कैलाश कोली, सुनील दत्त शर्मा, धर्मेंद्र सिंह सोदा, रामस्वरूप काबरा, सत्यनारायण तोलंबिया, पंकज सुगंधि, विजय सिंह नरूका, जयंत जीनगर, रामलाल जाट, जगदीश जाट विभिन्न सामाजिक की संस्थाओं के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि तथा आमजन मौजूद थे।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *