प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भाजपा ने किए सेवा कार्यक्रम
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा शहर जिला अजमेर की ओर से पंचशील नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भव्य रक्तदान व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 252 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, प्रदेश महामंत्री व देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम भड़ाना, विधायक अनिता भदेल, विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, महापौर बृजलता हाड़ा और उपमहापौर नीरज जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस शिविर में आयाभट्ट कॉलेज के विद्यार्थियों, सीआरपीएफ के जवानों, विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों और भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, महामंत्री राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश बंसल (संयोजक), योगेश शर्मा, दीपेंद्र लालवानी, चंद्रेश सांखला, राधिका सोनी, विक्रम सिंह, प्रवीण जैन, दीपक शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी आयोजन में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा के विभिन्न मंडलों ने भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए। पृथ्वीराज मंडल ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए नया बाजार स्थित राजकीय संग्रहालय में सफाई अभियान चलाया। इसमें जिला उपाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री केके त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अशोक मुद्गल, संदीप तंवर और कार्यकर्ता शामिल हुए।
दीनदयाल मंडल के पदाधिकारियों ने विवेकानंद स्मारक पर सफाई अभियान चलाया और प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान दीपक शर्मा, रमेश चंद सेन, सुभाष जाटव, सीमा मामनानी, मोनिका डीडवानिया और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दाहिरसेन मंडल द्वारा मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में महामंत्री राजेश शर्मा, दीपेंद्र लालवानी, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, विजय मिश्रा और कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
किशनगढ़ में मदनेश गोशाला में सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई। यहां केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, सभापति दिनेश सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष राखी शर्मा और महेंद्र पाटनी ने बीमार गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर सेवा की। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।
सेवा भारती यज्ञ नारायण हॉस्पिटल किशनगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को निःशुल्क भोजन वितरण किया। वहीं अराई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरित किए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।