अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर लोक बंधु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अजमेर ने स्वतंत्रता सेनानी तथा शतायु मतदाता शोभाराम गहरवाल का अपने कार्यालय में माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवीन महाजन मुख्य निर्वाचन

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर लोक बंधु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अजमेर ने स्वतंत्रता सेनानी तथा शतायु मतदाता शोभाराम गहरवाल का अपने कार्यालय में माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवीन महाजन मुख्य निर्वाचन
Spread the love

104 की उम्र में लोकतंत्र का जज़्बा

अजमेर में शतायु मतदाताओं का प्रशासन ने किया सम्मान

अजमेर। लोकतंत्र की मजबूती में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए अजमेर प्रशासन ने बुधवार को शतायु मतदाताओं का विशेष सम्मान किया। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर लोक बंधु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अजमेर ने स्वतंत्रता सेनानी तथा शतायु मतदाता शोभाराम गहरवाल का अपने कार्यालय में माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवीन महाजन मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र देते हुए शोभाराम गहरवाल को स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के साथ लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति आजीवन समर्पण के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राम प्रकाश मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) जिला परिषद अजमेर, रामविलास जांगिड़ जिला स्वीप समन्वयक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसी क्रम में इन्द्रा कॉलोनी, मीरशाह अली, निवासी 104 वर्षीय मतदाता भगवत प्रसाद का उनके घर पर जाकर स्वागत किया गया। उनके सम्मान में राम प्रकाश, जिला नोडल अधिकारी स्वीप एवं सीईओ जिला परिषद अजमेर, गजेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी अजमेर, रामविलास जांगिड़, जिला स्वीप समन्वयक अजमेर, सुपरवाइजर संतराम विश्नोई व दारा सिंह उनके घर पहुँचे। अधिकारियों ने उन्हें माल्यार्पण एवं नवीन महाजन मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान द्वारा प्रदत्त अभिनंदन पत्र देकर लोकतंत्र का प्रहरी बताते हुए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं। अधिकारियों ने कहा कि शतायु मतदाता लोकतंत्र की सच्ची पहचान हैं और उनके अनुभव से समाज को प्रेरणा मिलती है। वरिष्ठ मतदाताओं ने भी युवाओं से आह्वान किया कि वे चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाएं।

ज्ञातव्य है कि चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन का मानना है कि इससे वरिष्ठ मतदाताओं की भागीदारी और अधिक सशक्त होगी। बुधवार को संपन्न हुए विशेष कार्यक्रम के तहत अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से 10 और अजमेर उत्तर से 15 ऐसे मतदाताओं का अभिनंदन किया गया, जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक है। संपूर्ण जिले में हर विधानसभा क्षेत्र से शतायु मतदाताओं का अभिनंदन किया गया। अधिकारियों और सुपरवाइजर, बीएलओ ने उनके घर पहुँचकर माल्यार्पण, अभिनंदन पत्र और शुभकामनाएँ दीं। इनमें प्रमुख रूप से श्री संजय मुद्गल, शिवचरण जाट सहित कई अन्य अधिकारी एवं बीएलओ भी शामिल रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *