पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत बढ़ा रहे हैं पुष्कर के विकास रथ को निरंतर आगे। ग्राम पंचायत तिलोरा में किया 43 लाख ₹ के विकास कार्यों का लोकार्पण।

पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत बढ़ा रहे हैं पुष्कर के विकास रथ को निरंतर आगे।  ग्राम पंचायत तिलोरा में किया 43 लाख ₹ के विकास कार्यों का लोकार्पण।
Spread the love

पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत बढ़ा रहे हैं पुष्कर के विकास रथ को निरंतर आगे।

ग्राम पंचायत तिलोरा में किया 43 लाख ₹ के विकास कार्यों का लोकार्पण।

पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और जनता के दुख सुख के भागीदार बने हुए है। जनता के लिए सदैव उपलब्ध रहने वाले रावत अपना विधायक कोष जनहित के कार्यों में उपयोग करने में शत-प्रतिशत भूमिका निभा रहे है। इसी दिशा में उन्होंने पुष्कर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिलोरा के विभिन्न गांवों में विधायक कोष सहित विभिन्न योजनाओं में कराए गए 43 लाख ₹ के विकास कार्यों का लोकार्पण अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के साथ किया।

इन विकास कार्यों में निम्न कार्य सम्मिलित है –
– तिलोरा आईटी सेंटर की चारदीवारी – 10 लाख ₹।
– गोवलिया स्वास्थ्य केंद्र टीकाकरण एवं चिकित्सा भवन – 10 लाख ₹।
– गोवलिया स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी – 10 लाख ₹।
– गोवलिया श्मशान की चारदीवारी – 10 लाख ₹।
– गोवलिया सार्वजनिक शौचालय – 3 लाख ₹।

विधायक रावत व सांसद चौधरी के साथ कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह मजेवला, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह, सरपंच समुंदर सिंह, पं.स.स. हंसराज वैष्णव, शंकरलाल, बालकनाथ, उप सरपंच, वार्ड पंच एवं सैकड़ों गणमान्य ग्रामीण जन विधायक रावत के साथ थे।

जय जय पुष्करराज !!


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *