काजल की कोठरी में से भी बेदाग निकलके आया हु

काजल की कोठरी में से भी बेदाग निकलके आया हु
Spread the love

काजल की कोठरी में से भी बेदाग निकलके आया हु

17 साल की राजनीति में किसी को नहीं किया परेशान,

विधायक नहीं होने के बावजूद भी लोगों की आत्मा में बस्ते हे पलाड़ा

मसूदा 5 दिसंबर -: मसूदा पंचायत समिति सभागार में आयोजित साधारण सभा आयोजित हुई । साधारण सभा के बाद प्रधान मीनू कुमार राठौड़, भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा एवं सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य अतिथियों ने मसूदा पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति मध्य से करवाए गए विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया । इस दौरान भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा ने बोलते हुए कहा कि मैंने 17 साल राजनीति में गरीब को गणेश मानकर सेवा की साथ ही किसी भी व्यक्ति को नाहक परेशान नहीं किया । जो भी जिला परिषद आया उसका काम प्राथमिकता से किया । जब में मसूदा विधायक के पद पर आया था तब मसूदा के नाम को कोई नहीं जानता था लेकिन विधायक बनने के बाद पूरे राजस्थान में मसूदा का नाम चलने लगा वही सभा में मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारी को पलाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा इमानदारी से काम करो ताकि आपको जनता याद रखे । इस दौरान कार्यक्रम में आए जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य का साफ़ा वे माला पहनाकर स्वागत किया गया । वही कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधान मीनू कर राठौड ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी पंचायत को साथ लेकर मसूदा पंचायत समिति को विकास के पथ पर अग्रसर करने का प्रयास किया गया आगे भी अवसर मिलने पर आमदनी की सेवा निस्वार्थ भाव एवं ईमानदार से करने का प्रयास करेंगे । सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि जनता ने पुनः दो बार सरपंच एवं एक बार पंचायत समिति सदस्य के रूप में चुना है यह है यह जनता में किए गए काम का ही नतीजा है कि जनता चुनाव करने में कोताही नहीं बरत रही है । इस दौरान पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच विजय सिंह चौहान, प्राची जैन, पुखराज, मोहम्मद काठात,काली देवी,मुकेश शर्मा, जवान सिंह,अशोक साहू, इकबाल मंसूरी, निरमा चौहान, भागचंद गुर्जर, कानाराम गुर्जर, अफसाना बानो, तीजी देवी,संपत कंवर, भोमाराम प्रजापत, हरचन्द रावत,कैलाश शाहिद पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच गण मौजूद रहे ।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *