विधायक विकास चौधरी ने 6 करोड रुपए विकास कार्यों की सौगात दी

विधायक विकास चौधरी ने 6 करोड रुपए विकास कार्यों की सौगात दी
Spread the love

अजमेर | किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने क्षेत्र की जनता को करोड़ों रुपए की सौगात दी। विधायक चौधरी ने विधायक निधि व अन्य मदों से ग्रामीण क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

ग्राम पंचायत भगवंतपुरा को 85.50 लाख रुपए की सौगात- ग्राम भगवंतपुरा में तेजाजी चौक से रामस्वरूप नुवाद के घर की ओर सीसी सड़क मय नाली निर्माण कार्य राशि 7 लाख रुपए, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,भगवंतपुरा के खेल मैदान की चारदीवारी मय गेट निर्माण कार्य राशि 4.5 लाख रुपए, ग्राम अहेडा में श्मशान घाट की चारदीवारी मय गेट निर्माण राशि 5 लाख रुपए, तेजाजी मंदिर से पथवारी की ओर सीसी सड़क मय नाली निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए व तेजाजी चौक से घीसा जाट के घर की ओर सीसी सड़क मय नाली निर्माण राशि 5 लाख रुपए, ग्राम बहेड़ा में सकराम प्रजापत के बाड़े से हेमराज जाट के बाड़े की ओर नाला निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, जसराज के बाड़े से रामसर रोड पुलिया की ओर नाला निर्माण कार्य राशि 3 लाख रुपए, श्मशान घाट की चारदीवारी मय दो गेट निर्माण कार्य राशि 8 लाख रुपए, सुवालाल के घर से सांवरा जाट के खेत की ओर नाला निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, मंगल चंद वैष्णव के मकान से हेमराज जाट के बाड़े की ओर नाला निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए व मंगल चंद वैष्णव के मकान से हरिकिशन गुर्जर के मकान तक अपूर्ण नाला व पुलिया निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, ग्राम कोटड़ी में छीतर जाट के घर से स्कूल की ओर सीसी सड़क निर्माण कार्य राशि 8 लाख रुपए व शिव जी के मंदिर के पास खुला तिबारा निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए के उद्घाटन किए।

मनोहरपुरा ग्राम पंचायत को 97 लाख रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया- ग्राम मनोहरपुरा में नहर के पास बीड रास्ते पर पुलिया निर्माण कार्य राशि 5 लाख, अरनिया रास्ते पर पुलिया निर्माण कार्य राशि 5 लाख, बस स्टैंड से तालाब की ओर नाला निर्माण कार्य राशि 5 लाख, सार्वजनिक श्मशान भूमि में प्याऊ निर्माण कार्य राशि 2 लाख, बन्ना कुम्हार के मकान से तालाब की ओर नाला निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, बालाजी मंदिर के पास सार्वजनिक शमशान में मरम्मत कार्य राशि 4 लाख, शमशान विकास हेतु विश्राम स्थल का निर्माण कार्य राशि 5 लाख, शिव जी के मंदिर के पास लाइब्रेरी निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, बालाजी मंदिर के पास टीन शेड निर्माण कार्य राशि 6 लाख रुपए, बालाजी मंदिर के पास शौचालय निर्माण कार्य 2 लाख, ग्राम ढोस में तेजाजी मंदिर के पास सार्वजनिक खुला तिबारा निर्माण कार्य राशि 4 लाख, तालाब से सुखा जाट के बाड़े की ओर नाला निर्माण राशि 5 लाख, रामकिशोर शर्मा के मकान से बिरधा बेरवा के मकान की ओर सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य राशि 5 लाख, ग्राम गुजरवाड़ा में खुला तिबारा निर्माण कार्य राशि 4 लाख, विद्यालय की चारदीवारी निर्माण कार्य राशि 8 लाख, राजकीय विद्यालय में टीन शेड निर्माण कार्य राशि 6 लाख, संपत सिंह के मकान से महेंद्र सिंह के मकान की ओर सीसी सड़क मय नाली निर्माण कार्य राशि 5 लाख, ग्राम लक्ष्मीपुरा में रामेश्वर बेरवा के मकान से विद्यालय की ओर नाला निर्माण कार्य राशि 5 लाख, ग्राम रामगढ़ में चंदोलाई सड़क से जगन्नाथ भील के मकान की ओर सीसी सड़क नाली निर्माण कार्य राशि 5 लाख,

सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए ग्राम झीरोता को 91 लाख रुपए की सौगात- झीरोता में शिवराज जाट के मकान से हरलाल जाट के मकान की ओर सी.सी. रोड मय नाली निर्माण कार्य राशि 4.5 लाख रुपए, सार्वजनिक कबूतर खानें की चारदिवारी निर्माण कार्य राशि 3 लाख रुपए, पानी निकासी हेतु नाथू गुर्जर के मकान से कैलाश बैरवा तक नाला निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, पांचू नायक के मकान से विश्राम गुर्जर के बाड़ा की ओर रोड मय नाली निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, हनुमान जाट के मकान से सांवरा जाट के मकान की ओर सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, घासल मोहल्ला में रामलाल घासल के मकान तक सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, पेयजल हेतु कुएं का सौन्दर्यकरण व अन्य कार्य राशि 5 लाख रुपए, हगाम बैरवा के मकान से दोथली रोड की ओर स्वच्छता हेतु नाला निर्माण राशि 5 लाख रुपए, पूषा जाट के मकान से नारायण बैरवा के बाड़े की ओर स्वच्छता हेतु नाला निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, कमला देवी गोगालाल गोधा रा.बा.उ. प्रा. विद्यालय में चलने हेतु फुटफाट/सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 2 लाख रुपए, गांवाई कुआ खुदाई कार्य एवं कुएं तक पुलिया निर्माण कार्य राशि 10 लाख रुपए, शिवराम भोलण के मकान से बूर वाले कुएं की ओर सीसी सडक मय नाली निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, ग्राम मदनपुरा में भैरू जाट के मकान से मोहन बैरवा के मकान की ओर सी.सी. रोड मय नाली निर्माण कार्य राशि 4.5 लाख रुपए, गोपाल गुर्जर के मकान से झुंझार जी की ओर सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, काशीर रास्ते पर लादू जाट के बाड़े के पास पुलिया निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, ग्राम गुजरवाडा में सार्वजनिक श्मशान भूमि की चारदिवारी मय गेट निर्माण कार्य राशि 6 लाख रुपए, ग्राम सरवर में खेल मैदान की चारदिवारी निर्माण कार्य राशि 6 लाख रुपए

ग्राम पंचायत ढसूक को एक करोड की सोगात- ग्राम ढसूक में वार्ड संख्या 4 में बालाजी मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर खुला तिब्बारा निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, श्मशान भूमि में खुला तिबारा निर्माण कार्य राशि 6 लाख रुपए, सफी पिनारा के मकान से खारया कुआ की ओर सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, संक्राम तीरवाल के घर से झिरोता सडक की ओर नाला निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, मस्जिद से पथवारी की ओर सीसी सडक मय नाली निर्माण कार्य राशि 10 लाख रुपए, ढसुक से मुंडोती रास्ते पर बडा पुलिया निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, रामद्वारा के पास वाचनालय निर्माण कार्य राशि 6 लाख रुपए, झिरोता रास्ते पर छीतर जी तिरवाल के कुएं के पास खेली कोटा निर्माण कार्य राशि 2.15 लाख रुपए, पांडरवाडा रास्ते पर शिव सागर के पास सार्वजनिक श्मशान घाट पर पुलिया व रपट निर्माण कार्य राशि 3 लाख रुपए व मुंडोती रास्ता चारागाह महावीर मेघवंशी के कुएं के पास खेलीकोटा निर्माण कार्य राशि 2 लाख रुपए, ग्राम बालापुरा में रामधन रेबारी के मकान से बस स्टैंड की ओर सी.सी.रोड मय नाली निर्माण कार्य राशि 10 लाख रुपए, तेजू बैरवा के मकान से सांवरा बैरवा की ओर नाला निर्माण कार्य राशि 15 लाख रुपए व गोलू जांदू के जाव के पास खेली कोटा निर्माण कार्य राशि 2 लाख रुपए,
ग्राम पांडरवाडा में सार्वजनिक स्थान पर खुला तिबारा निर्माण कार्य राशि 4 लाख रुपए, तेजा चौक से प्राथमिक विद्यालय की ओर सीसी सडक मय नाली निर्माण कार्य राशि 5 लाख रुपए, पोखर माली के मकान से ढसुक रोड बारला की ओर सीसी सडक मय नाली निर्माण कार्य राशि 2 लाख रुपए, सार्वजनिक स्थान पर ट्यूबवेल मय मोटर व टंकी स्थापना कार्य राशि 2.25 लाख रुपए, ग्राम किशनपुरा में मेन रोड से रामनिवास चौधरी के बाड़े की ओर सीसी रोड मय नाली निर्माण राशि 4 लाख रुपए, ग्राम हरडा की ढाणी में छीतर जी जैवल्या के कुएं के पास खेली कोटा निर्माण कार्य राशि 2.5 लाख रुपए व ग्राम हरडा की ढाणी में शोकत अली के खेत के पास चारागाह भूमि में खेली कोटा निर्माण कार्य राशि 2 लाख रुपए

क्षेत्र के लोगों को ढसूक-झीरोता महत्वपूर्ण सड़क की दी सौगात- विधायक विकास चौधरी द्वारा विधानसभा में लगातार प्रयास से क्षेत्र को मिली करोड़ों रुपए की सड़कों में से एक सड़क बनाकर तैयार हो गई है। विधायक विकास चौधरी ने क्षेत्र में विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण मांग की थी, जिसमें से ढसूक से झीरोता लंबाई 5.65 किलोमीटर की सड़क 2 करोड़ 29 लख रुपए में बनकर तैयार हो गई है।

ग्रामीणों ने पलक-पावडे बिछाए, विधायक चौधरी का ऐतिहासिक अभिनंदन- विधायक चौधरी द्वारा क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपए की शुरुआत देने के अवसर पर गांवों मे पहुंचे तो लोगों ने घोड़ी पर बिठाकर, डीजे बजाकर श जेसीबी से फूल बरसा कर जगह-जगह स्वागत अभिनंदन किया। लोगों की दशकों से लंबित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों को पूरा करने पर क्षेत्रवासियों ने आभार जताया।

विधायक चौधरी ने बताया कि जनता की मांग व क्षेत्रीय जरूरत के हिसाब से पेयजल,शिक्षा,सड़क व चिकित्सा तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार धरातल पर काम करवाए जा रहे हैं। चरणबद्ध रूप से जरूरी कार्यों को चिन्हित करके निर्माण कार्य हो रहे हैं। पिछले 2 साल में करीब 100 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य क्षेत्र में करवाए जा चुके हैं।

विकास कार्यों के उद्घाटन के दौरानआज निर्वाचन क्षेत्र के उद्घाटन के क्रम में ग्राम पंचायत मुख्यालय झीरोता पहुंचकर गुर्जरवाडा जोगियां, सरवर, मदनपुरा व झीरोता को मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु 91.00 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

ग्रामीण क्षेत्र में सड़क,शिक्षा व स्वच्छता की सुविधाओं का विस्तार होने से आमजन को राहत मिलेगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अरांई प्रधान प्रतिनिधि शैतान पूनिया,उप प्रधान विष्णु शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अरांई के अध्यक्ष सत्यनारायण बटेश्वर, किशनगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष गणेश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष कैलाश सेन, पूर्व सरपंच भवंर गोपाल, भोगादीत सरपंच प्रतिनिधि कौशलेंद्र सिंह, उमराव गोरेली, शिवराज चुनिया,रशीद भोगादीत,स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि प्रभु जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *