बुधवाड़ा के किसानों की विधायक के हस्तक्षेप के बाद विद्युत विभाग ने मांनी मांगे, तीन गांव में 24 घंटे बाद विद्युत सप्लाई हुई आरंभ

Spread the love

बुधवाड़ा के किसानों की विधायक के हस्तक्षेप के बाद विद्युत विभाग ने मांनी मांगे, तीन गांव में 24 घंटे बाद विद्युत सप्लाई हुई आरंभ

बुधवाड़ा के किसान कृषि विद्युत सप्लाई 3 फेस सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 तक दिए जाने की मांग को लेकर बैठे धरने पर

मांगलियावास :पीसांगन पंचायत समिति की बुधवाड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय की किसान मंगलवार को सुबह बुधवाडा पावर हाउस पहुंचकर धरने पर बैठ गए थे जिनकी विदाई के हस्ताक्षर के बाद बुधवार सुबह 8:00 बजे विद्युत विभाग ने मांगे मानी और किसानों का धरना समाप्त हुआ।। किसान सिकंदर, जगदीश, बालू राम ,राम जी, खाली राम ,दिलीप, जुगराज, शंकर ,शिवराज ,दीपक, जितेंद्र, लक्ष्मण सहित सैकड़ो किसान पावर हाउसपहुंचे। पावर हाउस में ठेकेदार कर्मचारियों को किसानों ने बुधवाड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र की थ्री फेस और सिंगल फेस विद्युत सप्लाई बंद करने की कहते हुए धरने पर बैठ गए। ठेकेदार कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करवा दिया। कनिष्ठ अभियंता ने पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता किए जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पूर्व में सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 तक थ्री फेस विद्युत सप्लाई दी जाती थी जिसे विद्युत विभाग द्वारा सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 तक कर दिया है। किसानो की मांग है कि पूर्व के निर्धारित समय 6 से 12 तक ही थ्री फेस सप्लाई दी जाए। कनिष्ठ अभियंता मनीष ने ग्रामीणों से वार्ता किए जाने के बाद ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए तो सहायक अभियंता पंकज जांगिड़ को जानकारी दी गई। ग्रामीण पावर हाउस में ही धरने पर बैठ गए। सहायक अभियंता ने पहुंच कर भी ग्रामीणों को समझाते हुए राज कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाने की बात कह दी जिससे किसान आक्रोशित हो गए। किसानों के आकर्षित होने पर सहायक अभियंता अपने कर्मचारियों के साथ वापस चले गए। ग्रामीणों ने विधायक नसीराबाद रामस्वरूप लांबा को अपने समस्या से अवगत कराए जाने के बाद विधायक ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या समाधान करने के लिए कहा। शाम 5:00 तक भी ग्रामीण धरने पर ही बैठे रहे इसकी सूचना पर नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, पीसांगन उपखंड अधिकारी राजीव बडगूजर पीसांगन तहसीलदार भागीरथ चौधरी पीसांगन विकास अधिकारी सोहनलाल डारा सहित विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता कर उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद भी ग्रामीण धरने पर ही बैठे रहे। रात भर किस पावर हाउस में ही धरने पर बैठे रहे बुधवार सुबह 7:00 बजे तक ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए थे और सुबह 8:00 सहायक अभियंता पंकज जांगिड़ को विद्युत विभाग एस सी के आदेश आने पर उन्होंने ग्रामीणों को उनकी मांग मानी जाने की सूचना दी। मांगे माने जाने की सूचना पर किसानों में खुशी के लहर छा गई और नसीराबाद विधायक जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। बुधवाड़ा सहित कालेसरा डाबला और गड़ी गुजरान गांवो में विद्युत सप्लाई आरंभ रातभर नहीं की गई। मांगे माने जाने के बाद सभी गांव में बुधवार सुबह 9:00 बजे विद्युत सप्लाई आरंभ की गई। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें आश्वासन नहीं विद्युत सप्लाई सुबह 6 से दोपहर 12:00 तक ही चाहिए चाहे उन्हें कितने दिनों तक ही धरने पर क्यों ना बैठना हो, कृषि कनेक्शन ही नहीं घरेलू कनेक्शन विद्युत सप्लाई भी ग्रामीणों ने चालू नहीं करने की बात कही है। विधायक नसीराबाद रामस्वरूप लांबा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से रात्रि में भी कई बार वार्तालाप किया और ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवा उन्हें कृषि विद्युत सप्लाई थ्री फेस सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 तक दिए जाने के लिए अधिकारियों को कहकर ग्रामीणों की मांग मनवाई। ग्रामीणों ने विधायक सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *