हम सेवक बन कर काम कर रहै है, काग्रेस डर रही है

हम सेवक बन कर काम कर रहै है, काग्रेस डर रही है
Spread the love

भाजपा के सुशासन के 2 साल कांग्रेस के कुशासन के 5 साल पर भारी =राठौड़
भारतीय जनता पार्टी अजमेर कार्यालय पर भाजपा अजमेर देहात की सेवा सुशासन पखवाड़ा कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्य वक्ता के तौर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की भजनलाल सरकार के 2 साल सुशासन का प्रतीक है तथा कांग्रेस के 5 साल के कुशासन पर भारी है
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने तथा अपेक्षित बंधुओं को लाभ पहुंचाने का आह्वान किया
सेवा सुशासन पखवाड़ा कार्यशाला की अध्यक्षता अजमेर देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने की
देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं और उनके द्वारा कराए गए कामों को गिनाया
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ,प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना,अजमेर देहात प्रभारी सावला राम देवासी, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा ने कार्यशाला को संबोधित किया
कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री सुभाष वर्मा ने किया
इस दौरान कार्यशाला में पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, पूर्व जिला प्रमुख वंदना नोगया, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजेंद्र रावत,जिला महामंत्री अर्जुन नालिया ,सुभाष वर्मा, रायचंद बागड़ी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चुंडावत, अमित भंसाली, कैलाश लंबा, ज्योति रावत सुनीता यादव, जिला मंत्री प्रेमराज जाट , मुकेश कंवर,अनीता बेरवा, महेंद्र सिंह मजेवला, महेंद्र सिंह रावत , एडवोकेट प्रकाश रावत,भोलाराम गुर्जर, गजेंद्र गोस्वामी, सुरजीत रावत आदि उपस्थित रहे

प्रदेश पदाधिकारीयो का किया स्वागत

अजमेर देहात मीडिया प्रभारी एडवोकेट प्रकाश रावत ने बताया कि कार्यशाला में भाजपा राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारिणी में अजमेर देहात से मिथिलेश गौतम को प्रदेश महामंत्री, तथा सरिता गेना को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर जिला अध्यक्ष अजमेर देहात के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला में सफा पहनकर उनका स्वागत किया तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का आभार व्यक्त किया

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *