राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठजल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने जिला विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ एवं जिला विकास पुस्तिका का किया विमोचनराज्य सरकार द्वारा दो वर्ष में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तार से दी जानकारी

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठजल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने जिला विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ एवं जिला विकास पुस्तिका का किया विमोचनराज्य सरकार द्वारा दो वर्ष में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तार से दी जानकारी
Spread the love

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने जिला विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ एवं जिला विकास पुस्तिका का किया विमोचन
राज्य सरकार द्वारा दो वर्ष में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तार से दी जानकारी
अजमेर , 16 दिसम्बर। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर 2 साल नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान थीम पर आधारित तीन दिवसीय जिला विकास प्रदर्शनी का मंगलवार को सूचना केंद्र की आर्ट गैलरी में फीता काटकर शुभारम्भ किया एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यों पर आधारित जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने जिला विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की।
जल संसाधन मंत्री ने राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अतिथियों ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विगत दो वर्ष में विभिन्न विभागों द्वारा फ्लैगशिप तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया गया है।
श्री रावत ने राज्य सरकार के दो वर्ष के सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार राजस्थान के चहुंमुखी विकास के संकल्प को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्ष में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा 2024-25 एवं 2025-26 में प्रदेश को विकास की ऐतिहासिक सौगातें दी हैं। इनमें अधिकांश घोषणाएं क्रियान्वित की जा चुकी है। साथ ही प्रगतिरत बजट घोषणाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें अमलीजामा पहनाने की दिशा में निरन्तर काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू किए गए । इसमें से 8 लाख करोड़ रुपए के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग की गई । राज्य सरकार द्वारा विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भरता अर्जित की गई । इसमें 5 हजार मेगावाट से अधिक उत्पादन क्षमता स्थापित की गई। युवाओं को रोजगार के अवसर दिए गए। इसमें 92 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। एक लाख से अधिक भर्तियां प्रक्रियाधीन है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 19 लाख से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 11 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अजमेर को दोनों बजटों में विकास की ऐतिहासिक सौगातें दी हैं। इनमें पेयजल समस्या के निदान के लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने ईआरसीपी के माध्यम से मोर सागर बांध की सौगात दी। इस बांध का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इसके निर्माण में 4 हजार 700 करोड़ रुपए से अधिक राशि का व्यय होगा। इसके पश्चात बिसलपुर बांध के माध्यम से इसे भरा जाएगा। आगामी समय में बांध द्वारा जिले को पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हुए में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाई। इसी प्रकार जिले में विभिन्न विकास कार्य निरन्तर चल रहे है। राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को देने के लिए विकास रथ संचालित किए है।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, देहात अध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत, शहर अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, पूर्व प्रधान श्री दिलीप प्रचार, श्री अर्जुन सिंह रावत, श्री अर्जुन नलिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल, अजमेर विकास प्राधिकरण की उपायुक्त श्रीमती निशा सहारण, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक श्री भानु प्रताप सिंह गुर्जर, सहायक जन सम्पर्क अधिकारी श्री मयंक राज गुर्जर सहित विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *