ब्लॉक स्तर श्रीनगर पर सांसद खेल महोत्सव का आगाजभाजपा नेता सुभाष चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सांसद खेल महोत्सव का हुआआवाज

ब्लॉक स्तर श्रीनगर पर सांसद खेल महोत्सव का आगाजभाजपा नेता सुभाष चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सांसद खेल महोत्सव का हुआआवाज
Spread the love

सांसदखेलमहोत्सव2025
ब्लॉक स्तर श्रीनगर पर सांसद खेल महोत्सव का आगाज
भाजपा नेता सुभाष चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सांसद खेल महोत्सव का हुआआवाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया जैसे राष्ट्रीय अभियानों से देश में खेल संस्कृति को सशक्त आधार मिला है। इसी क्रम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सांसद खेल महोत्सव–2025 अजमेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में माननीय लोकसभा सासंद एवं भारत सरकार में मंत्री भागीरथ चौधरी साहब के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

अजमेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र की नसीराबाद विधानसभा के श्रीनगर ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं की श्रृंखला के अंतर्गत आज नसीराबाद के श्रीनगर ब्लाक में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुभाष चौधरी जी के मुख्य आतिथ्य में की गई।।
उद्घाटन समारोह में भाजपा श्रीनगर मंडल निवर्तमान मंडल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी ,वर्तमान मंडल अध्यक्ष राहुल रावत, जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव, जिला मंत्री महावीर मेघवंशी, पूर्व सरपंच रामकरण यादव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरिओम यादव, महामंत्री सत्यनारायण शर्मा,सुरसुरा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सुनारीवाल, कुलदीप जोशी, महामंत्री कमलेश नागर, एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता शिक्षा विभाग अधिकारी स्थानीय कार्यकर्ता, खेलप्रेमी नागरिक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *