पुष्कर शहर सहित गनाहेड़ा, बांसेली, कोठी, चावंडिया एवं आसपास के गांवों के नागरिकों द्वारा उठाई जा रही थी मांग, वित्तीय स्वीकृति जारी
वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।
यह मांग लंबे समय से पुष्कर
मंत्री रावत द्वारा जनभावनाओं को सम्मान, महापुरुषों की विरासत को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत की संवेदनशील सोच और जनसमर्पित नेतृत्व का एक और सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। मंत्री श्री रावत की अनुशंसा पर विधायक निधि से ₹13.15 लाख की राशि स्वीकृत करते हुए जिला परिषद अजमेर द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले स्मारक स्थल पर, पुष्कर में बरामदा निर्माण की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।
यह मांग लंबे समय से पुष्कर शहर सहित गनाहेड़ा, बांसेली, कोठी, चावंडिया एवं आसपास के गांवों के नागरिकों द्वारा उठाई जा रही थी। जनभावनाओं को गंभीरता से समझते हुए और सामाजिक समरसता व महापुरुषों की स्मृतियों के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मंत्री श्री रावत ने अपने विधायक कोटे से इस कार्य को मंजूरी दिलाई।
बरामदा निर्माण से स्मारक परिसर की गरिमा में वृद्धि होगी, साथ ही सामाजिक, शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी आयोजनों के लिए एक सुसज्जित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होगा। यह कार्य न केवल महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों—समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय—को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी अपेक्षा को भी पूरा करेगा।
निर्माण कार्य की कार्यकारी एजेंसी नगर परिषद पुष्कर को बनाया गया है, जो शीघ्र ही कार्य को धरातल पर प्रारंभ करेगी। मंत्री श्री रावत ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मंत्री श्री रावत का आभार व्यक्त करते हुए इसे पुष्कर क्षेत्र के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।