पदम चौधरी ने तिहारी सरपंच का पदभार संभाला, बोले- सभी वार्डों में बिना भेदभाव होगा विकास

पदम चौधरी ने तिहारी सरपंच का पदभार संभाला, बोले- सभी वार्डों में बिना भेदभाव होगा विकास
Spread the love

अजमेर | वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ग्रहण किया पदभार, ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का लिया संकल्प

ग्राम पंचायत तिहारी के नवनिर्वाचित सरपंच पदम चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का संकल्प लिया।

पदभार ग्रहण समारोह में पदम चौधरी ने कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ सभी को साथ लेकर काम करेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

इस दौरान नवनियुक्त उपसरपंच प्रेम देवी एवं वार्ड पंचों ने भी अपना पदभार ग्रहण किया। वार्ड पंचों में ओम प्रकाश, प्रेम देवी, शैतान सिंह, चौधरी रामस्वरूप चौधरी, नंदू देवी, सुनीता शर्मा और शिवजी राम शामिल हैं।

सरपंच पदम चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि पदम चौधरी पूर्व में भी वार्ड पंच रह चुके हैं और ग्रामीणों के अनुसार गांव के विकास कार्यों में उनका योगदान रहा है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *