अजमेर में प्रधान चुनाव का बड़ा उलटफेर! कहीं एक वोट से जीत, कहीं क्रॉस वोटिंग से पलटी बाजी

अजमेर में प्रधान चुनाव का बड़ा उलटफेर! कहीं एक वोट से जीत, कहीं क्रॉस वोटिंग से पलटी बाजी
Spread the love

अजमेर। अजमेर जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिला। 10 पंचायत समितियों के चुनाव में भाजपा ने 6 और कांग्रेस ने 3 जगह प्रधान पद हासिल किया। बड़ल्या में भाजपा के श्रवण सिंह रावत निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए। वहीं श्रीनगर में भाजपा के महावीर प्रसाद मेघवंशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 2 वोट से हराकर जीत दर्ज की।

सिलोरा में भी चुनाव परिणाम ने सबका ध्यान खींचा, जहां भाजपा की बादाम देवी ने RLP समर्थित प्रत्याशी गमराज देवी को 14-13 मतों से हराया। केकड़ी में भाजपा की प्रकाश कंवर राठौड़ ने 8-7 से जीत दर्ज की, जबकि पीसांगन में कांग्रेस के गिरधारी लाल गुर्जर 12-5 मतों से विजयी रहे।

बड़ल्या में श्रवण सिंह रावत निर्विरोध प्रधान

बड़ल्या पंचायत समिति में भाजपा के श्रवण सिंह रावत निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए। यहां भाजपा ने पंचायत समिति सदस्य चुनाव में 17 में से 14 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 2 और RLP को एक सीट मिली थी। स्पष्ट बहुमत के चलते श्रवण सिंह रावत का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

श्रीनगर में महावीर मेघवंशी ने 2 वोट से जीता चुनाव

श्रीनगर पंचायत समिति में भाजपा के महावीर प्रसाद मेघवंशी प्रधान निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस की संतोष देवी को 2 मतों से हराया। महावीर मेघवंशी को 10 और संतोष देवी को 8 वोट मिले। पंचायत समिति सदस्य चुनाव में भाजपा के 10, कांग्रेस के 8 और अन्य का एक सदस्य था।

सिलोरा में क्रॉस वोटिंग के बीच भाजपा की बादाम देवी जीतीं

सिलोरा पंचायत समिति में भाजपा की बादाम देवी ने RLP की गमराज देवी को 14-13 मतों से हराया। यहां पंचायत समिति सदस्य चुनाव में भाजपा के 13, कांग्रेस के 6 और अन्य के 8 सदस्य निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस ने RLP प्रत्याशी को समर्थन दिया था। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी जीतने में सफल रही।

केकड़ी में प्रकाश कंवर राठौड़ 1 वोट से विजयी

केकड़ी पंचायत समिति में भाजपा की प्रकाश कंवर राठौड़ प्रधान निर्वाचित हुईं। उन्होंने कांग्रेस की शांतिदेवी कुमावत को 8-7 मतों से हराया। यहां भाजपा को पहले से बहुमत हासिल था।

पीसांगन में कांग्रेस के गिरधारीलाल गुर्जर की बड़ी जीत

पीसांगन पंचायत समिति में कांग्रेस के गिरधारीलाल गुर्जर ने भाजपा की मंजू देवी को 12-5 मतों से हराकर प्रधान पद हासिल किया। कांग्रेस ने यहां अपने बहुमत को जीत में बदला।

सरवाड़ में नर्मदा देवी जाट बनीं प्रधान

सरवाड़ पंचायत समिति में भाजपा की नर्मदा देवी जाट ने कांग्रेस प्रत्याशी को 9-6 मतों से हराया। इस जीत के साथ भाजपा ने यहां भी प्रधान पद पर कब्जा किया।

अजमेर ग्रामीण में भाजपा की एक वोट से जीत

अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में भाजपा की बीना मेघवंशी ने कांग्रेस की संतोष को 10-9 मतों से हराया। यहां मुकाबला बेहद करीबी रहा और भाजपा ने एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

सावर और अरांई में कांग्रेस का प्रधान

सावर पंचायत समिति में कांग्रेस ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की। वहीं अरांई पंचायत समिति में भी कांग्रेस का प्रत्याशी प्रधान निर्वाचित हुआ।

अजमेर जिले की पंचायत समितियों में विजेता और उपविजेता

पंचायत समितिविजेताउपविजेतामत
बड़ल्याश्रवण सिंह रावत (भाजपा)निर्विरोधनिर्विरोध
श्रीनगरमहावीर मेघवंशी (भाजपा)संतोष देवी (कांग्रेस)10-8
सिलोराबादाम देवी (भाजपा)गमराज देवी (RLP)14-13
केकड़ीप्रकाश कंवर (भाजपा)शांतिदेवी (कांग्रेस)8-7
पीसांगनगिरधारीलाल गुर्जर (कांग्रेस)मंजू देवी (भाजपा)12-5
सरवाड़नर्मदा देवी जाट (भाजपा)कांग्रेस प्रत्याशी9-6
अजमेर ग्रामीणबीना मेघवंशी (भाजपा)संतोष (कांग्रेस)10-9
सावरदुर्गा देवी (कांग्रेस)रामप्यारी देवी (भाजपा)13–2
अरांईगुलाब देवी (कांग्रेस)शिवराज नेहरा (भाजपा )10-7
भिनायरिंकू देवी गुर्जर ( कांग्रेस )मैना चौधरी (भाजपा)12–7

ब्यावर जिला – पंचायत समितियां

पंचायत समितिविजेता पार्टी
मसूदाकांग्रेस
जवाजाभाजपा

अब उप प्रधान चुनाव पर नजर

प्रधान पद के परिणामों के बाद अब पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी। जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख चुनाव के बाद पंचायत समितियों में भी दोनों प्रमुख दलों के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई देखने को मिली।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *