चित्तौड़गढ़ की 11 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव आज, 3 जगह भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

चित्तौड़गढ़ की 11 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव आज, 3 जगह भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला
Spread the love

चित्तौड़गढ़ (द्वारका प्रसाद झवर – मुकेश पाराशर)। जिले की 11 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव के नतीजों के बाद ग्रामीण राजनीति की तस्वीर साफ हो गई है। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस ने 7 पंचायत समितियों में अपनी मजबूत स्थिति के दम पर प्रधान पद हासिल किया, जबकि भाजपा 3 पंचायत समितियों में आगे रही। चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में मुकाबला सबसे दिलचस्प रहा, जहां भाजपा ने 15 सदस्यों के समर्थन के साथ बढ़त बनाई। यहां एक बागी सदस्य की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।

जिले की 11 पंचायत समितियों में कुल 199 सदस्य निर्वाचित हुए थे। परिणामों के अनुसार बड़ी सादड़ी, बेगूं, भैंसरोड़गढ़, भूपालसागर, डूंगला, कपासन और निंबाहेड़ा में कांग्रेस की स्थिति मजबूत रही। वहीं भदेसर, गंगरार और राशमी में भाजपा ने बढ़त बनाई।

चित्तौड़गढ़ में पलटा समीकरण

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के पास 14-14 सदस्य थे, जबकि एक सदस्य अन्य श्रेणी में था। चुनावी गणित में बदलाव के बाद भाजपा के पक्ष में 15, कांग्रेस के पक्ष में 13 और एक सदस्य अन्य श्रेणी में रहा। इस तरह चित्तौड़गढ़ में भाजपा एक बागी सदस्य के समर्थन के साथ आगे निकल गई।

11 पंचायत समितियों में ये हैं प्रधान पद के प्रत्याशी

पंचायत समितिकांग्रेस प्रत्याशीभाजपा प्रत्याशी
बड़ी सादड़ीअजिता शर्मासुमित्रा
बेगूंशंकर लालचंदन बाला
भदेसरहर लालमांगी बाई
भैंसरोड़गढ़ज्योत्सना कंवर—
भूपालसागरमोहन लाल जाटश्वेता विजयवर्गीय
चित्तौड़गढ़चरण सिंहभंवर सिंह
डूंगलागीतागहरी लाल
गंगरारकालीकैलाश देवी
कपासनदिनेश चन्द—
निंबाहेड़ाउदी बाई जाटपारस कुंवर
राशमीपुष्पानाराणी

भैंसरोड़गढ़ में तनु जैन और लीला बाई ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

चित्तौड़गढ़ की पंचायत समितियों के नतीजे

पंचायत समितिBJPकांग्रेसअन्यकुलपार्टियों की स्थिति
बड़ी सादड़ी314017/17कांग्रेस
बेगूं89017/17कांग्रेस
भदेसर127019/19भाजपा
भैंसरोडगढ़59115/15कांग्रेस
भूपालसागर59115/15कांग्रेस
चित्तौड़गढ़1513129/29बीजेपी + 1 बागी
डूंगला611017/17कांग्रेस
गंगरार98017/17भाजपा
कपासन411015/15कांग्रेस
निम्बाहेड़ा518023/23कांग्रेस
राशमी87015/15भाजपा

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति प्रत्याशी सूची

क्षेत्र / पंचायत समितिकांग्रेस प्रत्याशीबीजेपी (BJP) प्रत्याशीनिर्दलीय प्रत्याशी
बड़ी सादड़ी (Bari Sadri)अजिता शर्मासुमित्रा–
बेगूं (Begun)शंकर लालचंदन बाला–
भदेसर (Bhadesar)हर लालमांगी बाई–
भैंसरोड़गढ़ (Bhainsrorgarh)ज्योत्सना कंवर–तनु जैन
लीला बाई
भूपालसागर (Bhopalsagar)मोहन लाल जाटश्वेता विजयवर्गीय–
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh)चरण सिंहभंवर सिंह–
डूंगला (Dungla)गीतागहरी लाल–
गंगरार (Gangrar)कालीकैलाश देवी–
कपासन (Kapasan)दिनेश चन्द––
निंबाहेड़ा (Nimbahera)उदी बाई जाटपारस कुंवर–
राशमी (Rashmi)पुष्पानाराणी–

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *