सामाजिक अंकेक्षण हेतु अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश

सामाजिक अंकेक्षण हेतु अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश
Spread the love

अजमेर। मनरेगा एवं इन्दिरा आवास योजना में कराए गए कामों के सामाजिक अंकेक्षण एवं ग्रामसभा की मॉनीटरिंग के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने राज्य के सभी जिला परिषद के सीईओ को मनरेगा अधिनियम 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत मनरेगा एवं इन्दिरा आवास में कराए गए कार्यों की सामाजिक उपयोगिता एवं इन पर हुए व्यय का सामाजिक अंकेक्षण कराने के लिए शीघ्र ही अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए आदेश जारी किए हैं। सभी पंचायत समितियों में एक निर्धारित तिथि पर सामाजिक अंकेक्षण कार्य किया जाएगा। जिला स्तरीय अधिकारी निर्धारित प्रपत्र में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा की सूचना तैयार कर दूसरे दिन जिला परिषद कार्यालय में सीईओ को देंगे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *