पंचायत समिति में जनसुनवाई के लिए प्रशासन सक्रिय

पंचायत समिति में जनसुनवाई के लिए प्रशासन सक्रिय
Spread the love

अजमेर | जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाडा की अध्यक्षता में 8 जनवरी को पंचायत समिति मुख्यालय सिलोरा में जनसुनवाई एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में पांडाल बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। विकास अधिकारी रेखा मीणा ने बताया कि जन सुनवाई में पंचायती राज विभाग के साथ ही कृषि विभाग महिला बाल विकास विभाग चिकित्सा
विभाग शिक्षा विभाग आदि की जनकल्याणकारी व फ्लैगशिप योजनाओं के पात्र व्यक्तियों का चयन कर उनको जन सुनवाई में लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही जन सुनवाई में ग्रामीणों की प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी किया जाएगा। सोमवार को अतिरिक्त विकास अधिकारी शक्ति सिंह राठौड़ व सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाशचंद मालाकार, महेंद्रसिंह राठौड़ आदि ने स्कूल मैदान में चल रही तैयारियों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *