महावीर कॉलोनी देराठू नसीराबाद में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर पांच दिवसीय आयोजन संपन्न

महावीर कॉलोनी देराठू नसीराबाद में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर पांच दिवसीय आयोजन संपन्न
Spread the love

नसीराबाद, 15 अप्रैल 2025।
महावीर कॉलोनी देराठू में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय समारोह का समापन 14 अप्रैल की रात को धूमधाम के साथ हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य स्वरूप में मनाया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं:

  1. सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
  2. चिल्ड्रन गेम्स
  3. महिला चेयर रेस
  4. क्रिकेट प्रतियोगिता
  5. भव्य शोभा यात्रा एवं सांस्कृतिक आयोजन

इस आयोजन का सफल संचालन भीमसेना और वाल्मीकि समाज सुधार समिति, महावीर कॉलोनी देराठू नसीराबाद द्वारा किया गया।

कार्यक्रम वाल्मीकि समाज सुधार समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश आरजिया,
संरक्षक विनोद माली,
तथा भीमसेना शहर अध्यक्ष गगनदीप जी पचेरवाल के सक्रिय तत्वाधान एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की उत्साही भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *