पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक,हर पंचायत की साफ-सफाई प्रतिदिन हो,अधिकारी गावों में रात्रि विश्राम करें-पंचायती राज मंत्री

पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक,हर पंचायत की साफ-सफाई प्रतिदिन हो,अधिकारी गावों में रात्रि विश्राम करें-पंचायती राज मंत्री
Spread the love

पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक,हर पंचायत की साफ-सफाई प्रतिदिन हो,अधिकारी गावों में रात्रि विश्राम करें-पंचायती राज मंत्री

जयपुर, 30 जनवरी। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि गांवों को वास्तविक रूप से स्वच्छ बनाना हैं। उन्होंने हर ग्राम पंचायत की साफ-सफाई प्रतिदिन करवाने और अधिकारियों को महीने के चार दिन गांवों में रात्रि विश्राम के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी शाम 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक गांवों में रह कर साफ-सफाई से लेकर हर व्यवस्था का जायजा लेंगे।

दिलावर आज शासन सचिवालय परिसर स्थित पंचायती राज भवन के कांफ्रेंस हाॅल में आयोजित विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी समय-समय पर ग्राम पंचायतों में संवेदक के माध्यम से करवाई जा रही गतिविधियों का निरीक्षण करें तथा पाई गई कमियों को दुरूस्त करवायें ताकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वच्छ राजस्थान के मिशन को धरातल पर साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि गांवों की स्वच्छता का कार्य करने के लिए पहली प्राथमिकता परंपरागत सफाई के कार्य करने वाले व्यक्ति ही होने चाहिए।

पंचायती राज मंत्री ने जिला स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गठित समितियों की बैठक नियमित रूप से करने और प्लास्टिक स्टाॅकिस्ट की सूची चार दिवस में उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किये गये। श्री दिलावर ने प्लास्टिक उपयोग कम करने तथा प्लास्टिक डिस्पोजल आइटमों से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया।

उन्होंने ग्राम पंचायतों के आबादी विस्तार हेतु भूमि आवंटन संबंधित लम्बित प्रस्तावों का समयबद्ध रूप से 7 दिवस में निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु आवासहीन व्यक्तियों को वितरित पट्टों का भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 और स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की गई।

बैठक में ओटाराम देवासी, पंचायती राज्य मंत्री, डाॅ. जोगाराम, शासन सचिव और आयुक्त पंचायती राज, विभागीय अधिकारीगण व अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर्स, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व बीडीओ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *