राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पदभार ग्रहण किया, अब चुनाव पर जोर

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पदभार ग्रहण किया, अब चुनाव पर जोर
Spread the love

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पदभार ग्रहण किया

जयपुर, । भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं पूर्व राजस्व मण्डल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोग की मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव नलिनी कठोतिया एवं अन्य अधिकारियों ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

श्री सिंह ने कहा कि राज्य में पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के चुनाव संवैधानिक एवं वैधानिक प्रावधानों तथा विभिन्न न्यायिक निर्णयों के अनुसरण में पूर्णतया वैधानिकता, निष्पक्षता, तटस्थता, त्रुटिरहित एवं पारदर्शिता के आधार पर संपन्न कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समस्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी, आयोग की मंशा के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता व तटस्थता के साथ वैधानिक प्रवधानों की पूर्ण पालना को सुनिश्चित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सिंह को जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जालोर एवं जयपुर तथा संभागीय आयुक्त, उदयपुर, भरतपुर व जयपुर के रूप में चुनाव कार्य के प्रबन्धन व पर्यवेक्षण का विस्तृत एवं व्यापक अनुभव है । इसके अलावा सिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा महा निदेशक,इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के रूप में पंचायती राज प्रशासन एवं प्रशिक्षण से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहे हैं ।


Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *