देवनगर झीपरी में भव्य देव नारायण मंदिर का शिलान्यास — मंत्री सुरेश सिंह रावत बोले, “आस्था और संस्कृति का संगम बनेगा यह मंदिर”

देवनगर झीपरी में भव्य देव नारायण मंदिर का शिलान्यास — मंत्री सुरेश सिंह रावत बोले, “आस्था और संस्कृति का संगम बनेगा यह मंदिर”
Spread the love

देवनगर झीपरी में भव्य देव नारायण मंदिर का शिलान्यास — मंत्री सुरेश सिंह रावत बोले, “आस्था और संस्कृति का संगम बनेगा यह मंदिर”

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा जेसीबी से पुष्प वर्षा कर मंत्री श्री रावत का किया भव्य स्वागत

राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने आज ग्राम देवनगर में झीपरी देव नारायण मंदिर का विधिवत शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का उपहार दिया।

श्री रावत ने मंदिर स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “देव नारायण भगवान केवल लोकदेवता ही नहीं, बल्कि समाज में न्याय, समानता और सद्भाव के प्रतीक हैं। उनका मंदिर इस क्षेत्र की आस्था का केंद्र बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को हमारी संस्कृति से जोड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास, आस्था और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में झीपरी में देव नारायण मंदिर का निर्माण एक सांस्कृतिक नवजागरण का प्रतीक बनेगा।

मंत्री श्री रावत ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास कार्यों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और सिंचाई से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास है कि विकास और धर्म—दोनों का समन्वय हो, ताकि समाज खुशहाल और संस्कारी बने।”

कार्यक्रम में श्री संपत सुवाल, श्री मांगीलाल अजमेरा, श्री हीरालाल, श्री सोनू, श्री मेवाराम, श्री बद्री सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मंत्री श्री रावत का भव्य स्वागत किया।

शिलान्यास समारोह में उपस्थित ग्रामीणों ने मंत्री श्री रावत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास और धार्मिक स्थलों का संरक्षण हो रहा है।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *