पुर्व सरपंच और पूर्व पंच मिलकर अब गांवों में पट्टे बांटेंगे।

Spread the love

पुर्व सरपंच और पूर्व पंच मिलकर अब गांवों में पट्टे बांटेंगे।

जयपुर | प्रदेश में 11 हजार से ज्यादा पंचायतों में कार्यकाल पूरा कर चुके सरपंच और पूर्व पंच मिलकर अब गांवों में पट्टे बांटेंगे। पंच-सरपंचों के पट्टे बांटने को लेकर पंचायतीराज आयुक्त और सचिव जोगाराम ने सभी जिला परिषदों को चिट्ठी जारी कर दी है। सरकार ने गांव और शहरों के लिए अभियान चला रखा है। इन अभियानों में भी पट्टे बांटे जा रहे हैं। प्रदेश की अधिकांश ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के बाद मौजूदा सरपंचों को प्रशासक बनाया है। सरपंच और पंचों की कमेटी को प्रशासक की पावर दी है। अब पंच-सरपंच की कमेटी मिलकर पट्टे बांटेंगे। पंचायतीराज आयुक्त से चिट्ठी में यह साफ किया है कि कार्यकाल पूरा कर चुके पंचायतों के सरपंच और पंचों की कमेटी मिलकर पट्टे बांट सकेंगे।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *