विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का यात्रा कार्यक्रम15 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे राजीव गांधी विद्या सभागार भवन रीट कार्यालय में जिला स्तरीय डीएमएफटी की बैठक में भाग लेंगे।

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का यात्रा कार्यक्रम
15 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे राजीव गांधी विद्या सभागार भवन रीट कार्यालय में जिला स्तरीय डीएमएफटी की बैठक में भाग लेंगे।

            अजमेर, 13 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी मंगलवार, 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अजमेर पहुंचेंगे। श्री देवनानी अपराह्न 4 बजे वार्ड 74 आंतेड़ स्थित छतरी योजना श्मशान स्थल में टीन शेड व जीर्णोद्धार कार्य एवं गोपाल जी पंवार के मकान से सुशील जी भाट के मकान तक सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। इसके पश्चात सायं 6 बजे पुष्कर रोड स्थित आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। 
            विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी बुधवार, 15 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे राजीव गांधी विद्या सभागार भवन रीट कार्यालय में जिला स्तरीय डीएमएफटी की बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे खाटू श्यामजी सीकर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *