16 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित

Spread the love

16 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित

जयपुर, 15 अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 16 अक्टूबर गुरुवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई को स्थगित किया गया है।

राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविर का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के सफल संचालन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

उक्त शिविरों के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने एवं समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था की जा रही है। इसी व्यस्तता को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय जनसुनवाई को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *