राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र — उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र — उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
Spread the love

राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र — उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर, । उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान पर्यटन लगातार नए माइलस्टोन स्थापित कर रहा है और विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी नई पहचान बना रहा है। पिछले दो वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में मिली अभूतपूर्व सफलता ने राजस्थान को वैश्विक स्तर पर सशक्त उपस्थिति दिलाई है।

दिया कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के अनुरूप राजस्थान को भारत का अग्रणी पर्यटन राज्य बनाने के लिए प्रदेश की समृद्ध विरासत का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में प्रदेश की ऐतिहासिक बावड़ियों के संरक्षण के लिए पर्यटन और कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा एक व्यापक कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने शासन सचिवालय में आयोजित पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन प्रवीण गुप्ता, आयुक्त रुक्मणी रियाड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभागीय योजनाओं की प्रगति को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जवाहर कला केंद्र, जयपुर स्थित शिल्प ग्राम को लोक कलाओं और लोक कलाकारों के संरक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया।

दिया कुमारी ने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक विकास यात्रा को साथ लेकर आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *