कृषि विभाग द्वारा नमसा योजना के अंतर्गत भौतिक सत्यापन एवं किसानों को लाभ के बारे में जानकारी

कृषि विभाग द्वारा नमसा योजना के अंतर्गत भौतिक सत्यापन एवं किसानों को लाभ के बारे में जानकारी
Spread the love

कृषि विभाग द्वारा नमसा योजना के अंतर्गत भौतिक सत्यापन एवं किसानों को लाभ के बारे में जानकारी

पत्रकार: हंसराज खारोल कुशायता

कुशायता,,, चितीवास ग्राम पंचायत के राजस्व गांव पिपलिया में कृषि विभाग द्वारा नमसा योजना के तहत विभिन्न गतिविधियों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक कृषि विस्तार केकड़ी, रामनिवास जांगिड़, कृषि अधिकारी श्री राम गोपाल भामी, सहायक कृषि अधिकारी नासिर बेग और वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक मनोज कुमार उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान, किसानों को नमसा योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। यह योजना केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से संचालित की जा रही है, जिसके तहत किसानों को पशुपालन, एकीकृत कृषि प्रणाली, साईलेज किट, वर्मी बेड निर्माण, और अन्य कृषि संबंधित गतिविधियों के लिए 30,000 रुपये प्रति किसान के अनुदान के रूप में मिलेंगे।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि यह योजना उनकी कृषि कार्यों को बेहतर बनाने और उनकी आय में वृद्धि करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। किसानों को इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।

कार्यक्रम के अंत में, चयनित किसानों ने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, रामनिवास जांगिड़, राम गोपाल भामी, नासिर बेग और मनोज कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कृषि विभाग के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए योजना के लाभ उठाने की इच्छा व्यक्त की।



Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *