ग्रामीण विद्यालयों में शौचालय व परिसर स्वच्छता पर विशेष जोर

ग्रामीण विद्यालयों में शौचालय व परिसर स्वच्छता पर विशेष जोर
Spread the love

जयपुर। राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के निर्देशों के तहत अब विद्यालयों के शौचालयों और परिसरों की नियमित सफाई पंचायत राज विभाग के माध्यम से कराई जाएगी।स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की निदेशक सलोनी खेमाका द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सरकारी स्कूलों के भीतर चारदीवारी के अंदर आने वाले सार्वजनिक स्थलों, कक्षों के बाहर के हिस्सों तथा शौचालयों की साफ-सफाई का कार्य अधिकृत संवेदकों के जरिए कराया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों में स्वच्छ और स्वास्थ्यकर वातावरण बना रहे।इस अभियान की शुरुआत प्रदेश के 77 पीएमश्री विद्यालयों से की जा रही है, जहां प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छता कार्य प्रारंभ होगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्र के सभी विद्यालयों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि बच्चों के लिए स्वच्छ विद्यालयी वातावरण अत्यंत आवश्यक है, इसलिए पंचायतों की सहभागिता से स्कूलों में नियमित सफाई कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीण नागरिकों से भी विद्यालय परिसरों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने और साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com