8 मार्च को संसदीय क्षेत्र में होली स्नेह मिलन समारोह के साथ विकास कार्यों की सौगात देंगे भागीरथ चौधरी

8 मार्च को संसदीय क्षेत्र में होली स्नेह मिलन समारोह के साथ विकास कार्यों की सौगात देंगे भागीरथ चौधरी
Spread the love

8 मार्च को संसदीय क्षेत्र में होली स्नेह मिलन समारोह के साथ विकास कार्यों की सौगात देंगे भागीरथ चौधरी

अजमेर संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लोकार्पण- शिलान्यास और होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी

किशनगढ़ / अजमेर, 6 मार्च 2026

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी रविवार 8 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र अजमेर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे पंचायत समिति अराई और पंचायत समिति सिलोरा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर आमजन को समर्पित किए जाने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा नए कार्यों की आधारशिला रखेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सुबह 10:15 बजे तिलोनिया में सांसद मद से निर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मालियों की बाड़ी क्षेत्र में अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कार्य एनएच-48 से सरवाड़ी गेट चुंगी तिराहा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास होगा। इसी स्थान पर उद्यान में सौंदर्यीकरण कार्य, सार्वजनिक खुला तिबारा तथा सड़क निर्माण जैसे विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे।

इसके पश्चात प्रातः 11:15 बजे मालियों की बाड़ी में लोकार्पण कार्यक्रम एवं होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भाग लेंगे।
कार्यक्रम के अगले चरण में केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा निर्मित विभिन्न उप-स्वास्थ्य केंद्र भवनों का लोकार्पण करेंगे। इनमें बरना, चौसला, गुदली, काकलवाड़ा और मनोहरपुरा सहित कई ग्रामों में बने स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित अटल गौरव पथ (अराई), कटसुरा में बस स्टैंड पर सामुदायिक भवन व अन्य विकास कार्य, तीन सड़कों का लोकार्पण तथा विभिन्न ग्रामों में सामुदायिक भवनों का उद्घाटन भी किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे पंचायत समिति अराई क्षेत्र में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां बोराड़ा व अराई मंडल के संयुक्त तत्वावधान में होली स्नेह मिलन समारोह भी होगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क, स्वास्थ्य, सामुदायिक भवन और स्मारक जैसे विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार करेंगे और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है और भविष्य में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *