8 अप्रैल को सीएम आवास का घेराव करेंगे वीडीओ
जयपुर | राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की प्रदेश प्रतिनिधि सभा की प्रांतीय बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय किया गया। आंदोलन में 8 अप्रैल को प्रदेश के 10 हजार ग्राम विकास अधिकारी जयपुर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं होता है तो सत्ता पक्ष के समस्त विधायकों एवं मंत्रियों के आवास पर अनिश्चित कालीन पड़ाव का निर्णय भी किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री शिवराज चौधरी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारियों की पिछले 6 वर्षों से पदोन्नतियां नहीं हो रही हैं। यदि 16 मार्च तक पदोन्नतियां नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करेगा।