राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला में मंगलवार को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम जवाहर रंगमंच में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया

राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला में मंगलवार को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम जवाहर रंगमंच में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया
Spread the love

राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें युवा – देवनानी

अजमेर, 17 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला में मंगलवार को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम जवाहर रंगमंच में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा नव चयनित कार्मिकों को सम्मानित करते हुए विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान दिवस के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में युवा शक्ति दिवस युवाओं के उत्साह, ऊर्जा और क्षमता को समर्पित है। उन्होंने नियुक्ति प्राप्त करने वाले युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और समय प्रबंधन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप आज युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए स्टार्टअप्स और नवाचार को प्रोत्साहन देने वाला अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं की आशाओं को आघात पहुंचता था। वर्तमान सरकार ने इस पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए युवाओं को पारदर्शी ढंग से रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया है तथा बड़ी संख्या में रोजगार प्रदान किए गए हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में कौशल विकास को विशेष महत्व दिया गया है। इसके अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक विद्यार्थियों को व्यावसायिक एवं कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। युवा अपने कौशल और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नवाचार, तकनीकी ज्ञान और कौशल के साथ समाज की समस्याओं के समाधान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा देश के विकास में योगदान दें।
उन्होंने यह भी कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग सहायक साधन के रूप में करना चाहिए परंतु मानवीय संवेदनाओं, परिश्रम और कौशल का कोई विकल्प नहीं है। युवा अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सीखने की निरंतर प्रवृत्ति अपनाकर ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को महान व्यक्तित्वों की जीवनी पढ़ने, भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाने तथा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर लोकबंधु, देहात भाजपा अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेंद्र कुमार मीणा, उपायुक्त निशा सहारण, रोजगार विभाग के सहायक निदेशक मधुसूदन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्मिकों तथा बड़ी संख्या में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *