सुरेश सिंधी अध्यक्ष मेला कमेटी अजमेर ने कहा पूरी टीम के सहयोग से शानदार मेला जुलूस संपन्न हुआ

सुरेश सिंधी अध्यक्ष मेला कमेटी अजमेर ने कहा पूरी टीम के सहयोग से शानदार मेला जुलूस संपन्न हुआ
Spread the love

चेटीचंड 2026 शानदार भव्य कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से सफल होने पर झूलेलाल साईं की बहुत-बहुत मेहरबानी रही. झूलेलाल धाम के प्रमुख ट्रस्टी प्रभु लौंगानी व संयोजक श्री जयकिशन पारवानी व उनकी पूरी टीम के सहयोग से शानदार मेला जुलूस संपन्न हुआ .मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सिंधी की ओर से संपूर्ण जिला प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रशासन ,एसपी साहब, तहसीलदार अजमेर, बिजली, पानी ,नगर निगम ,यातायात परिवहन व अन्य सभी सरकारी विभागों को कुशल सहयोग व कठिन परिश्रम से संपूर्ण कार्यक्रम शानदार तरीके से संपन्न करवाने के लिए रात दिन मेहनत करने वालों का बहुत-बहुत धन्यवाद शुकराना।जुलूस व कार्यक्रम आज तक के कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ रहा आदरणीय विधानसभा अध्यक्ष जी के संरक्षण में बहुत ही बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
नगर के आम नागरिक ,व्यापारी बंधुओ व समाजसेवी लोगों का भरपूर सहयोग रहा तथा अखबार टीवी व अन्य पत्रकार बंधु मित्र मीडिया कर्मी ने बहुत ही सराहनीय सहयोग किया।
देश विदेश से आए हुए सभी सिंधी भाइयों व शहर के आम नागरिकों ने भरपूर आनंद लिया सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद शुकराना मेहरबानी।
🙏
सुरेश सिंधी अध्यक्ष मेला कमेटी अजमेर

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com