ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
अजमेर | जिले मे मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि यह अभियान 15 मई तक संचालित होगा अभियान का उद्देश्य स्थानीय जरूरतों को विकसित राजस्थान के संकल्प से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। | मास्टर प्लान बनेंगे विकसित राजस्थान @2047 के विजन के अनुरूप ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक मास्टर प्लान तैयार
किए जाएंगे। इसके लिए राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रासफोर्मेशन एंड इनोवेशन के माध्यम से डाटा संकलन च विश्लेषण होगा। ग्राम पंचायत स्तरीय टीम पोर्टल पर उपलब्ध सूचकांकों, ग्राम सभा के सुझावों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों से चर्चा के आधार पर डाटा अपलोड करेगी।
इन पर बनेंगे प्रस्ताव ग्राम सभाओं में अल्पकालीन योजना में आधारभूत सुविधाएं व रखरखाव, मध्यकालीन योजना में कृषि विस्तार, सिंचाई व कौशल विकास और दीर्घकालीन में आत्मनिर्भर व सतत ग्राम विकास के प्रस्ताव तैयार होंगे।
योजना |