जनगणना 2027 से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक

जनगणना 2027 से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक
Spread the love


जयपुर। जनगणना 2027 के कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों का 31 मार्च 2027 तक तबादला नहीं हो सकेगा। भारत सरकार के गृह सचिव ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर
महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। गृह सचिव ने पत्र में कहा है कि जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का 31 मार्च 2027 तक स्थानांतरण नहीं किया जाए। गृह सचिव गोविंद मोहन ने बताया कि जनगणना 2027 को इस बार डिजिटल माध्यम से दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का होगा, जो अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच राज्यों की परिस्थितियों के अनुसार 30 दिनों की अवधि में पूरा किया जाएगा। वहीं दूसरा चरण जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में आयोजित होगी, जबकि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के
बर्फीले क्षेत्रों में यह कार्य सितंबर
2026 में ही कराया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *