ग्राम पंचायत अध्यक्ष व 21 सदस्य कार्यकारिणी बना काग्रेस ग्राम स्तर पर अपनी जमीन मजबूत करेगी

Spread the love

ग्राम पंचायत अध्यक्ष व 21 सदस्य कार्यकारिणी बना काग्रेस ग्राम स्तर पर अपनी जमीन मजबूत करेगी

पंचयात चुनाव से पहले काग्रेस हुई सक्रिय अब पंचायत स्तर पर जमीन मजबूत करने मे जुटी है
जयपुर प्रदेश कांग्रेस ने जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के बाद अब संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी ने एक माह के भीतर ग्राम अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष नियुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी जिलाध्यक्षों को कहा गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह रणनीति बनाई गई है, ताकि ग्रामीण और शहरी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत हो सके। इसके तहत ग्राम पंचायतों में

ग्राम अध्यक्ष और शहरी निकायों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। प्रदेशभर में 25 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां होने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी की ओर से अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद ग्राम और वार्ड अध्यक्षों से कमेटियों का गठन कराया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में पदाधिकारी बनेंगे।

कार्यकर्ताओं की बढ़ेगी सक्रियता

पार्टी ने राज्य के सभी 50 जिलाध्यक्षों को एक माह के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस व्यापक संगठनात्मक विस्तार से कांग्रेस को आगामी स्थानीय चुनावों में सीधा लाभ मिल सकता है

ग्राम पंचायत अध्यक्ष व 21 सदस्यों की कार्यकारिणी बनेगी

प्रदेश में वर्तमान में 14 हजार 726 ग्राम पंचायत हैं। इन ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत अध्यक्ष सहित 21 लोगों की कार्यकारिणी बनेगी, ऐसे में यहां 3 लाख 23 हजार 972 पदाधिकारी बनेंगे। वहीं प्रदेश में वर्तमान में 10 हजार 245 शहरी वार्ड हैं। यहां भी वार्ड अध्यक्ष सहित 21 लोगों की वार्ड कार्यकारिणी बनेगी। ऐसे में यहां भी 2 लाख 11 हजार 590 पदाधिकारी बनाए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस ने ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में 5 लाख 35 हजार 662 पदाधिकारी बनाने का लक्ष्य दिया है। यह लक्ष्य 19 अप्रैल तक पूरा करना है।

मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए लिया निर्णय

पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ निकाय और पंचायत चुनाव लड़ेगी। इसलिए हमने ग्रास रूट पर पहली बार ग्राम पंचायत कार्यकारिणी गठन का निर्णय लिया है। डोटासरा ने कहा कि हार के डर से सरकार निकाय और पंचायत चुनाव नहीं करा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी की चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com