ग्राम पंचायत सदारा में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया।
सफलता की कहानी-3
ग्रामीण सेवा शिविर-2026
शिविर में हुआ मालिकाना पट्टा प्राप्त
राज्य की संवदेन शील, पारदर्शी और जवाब देह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं, फ्लेगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए इस पंचायत समिति सावर की ग्राम पंचायत सदारा में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया।
शिविर मे ग्राम पंचायत सदारा के ग्राम सदारा निवासी घीसा लाल रेगर को शिविर प्रभारी चन्द्र शेखर भंडारी अतिरिक्त जिला कलक्टर केकडी द्वारा पट्टा प्रदान किया गया। शिविर के दौरान घीसा लाल रेगर को पट्टा प्रदान किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घीसा लाल रेगर ने राजस्थान सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि मै पट्टे हेतु कई दिनों से परेशान हो रहा था। पट्टा प्राप्त होने से मुझे अपने घर का मालिकाना हक प्राप्त हो गया है व लम्बे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का भी निस्तारण हो सकेगा। घीसा लाल रेगर ने पुनः सरकार द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर की प्रशंसा की और सभी को धन्यवाद् ज्ञापित किया।