ग्राम पंचायत सिनोदिया, रूपनगढ़ में आयोजन किया गया। ग्राम सिनोदिया निवासी श्रीमती छोटी देवी पत्नी श्यामचन्द्र का परिवार मजदूरी कर अपना जीवन-यापन

ग्राम पंचायत सिनोदिया, रूपनगढ़ में आयोजन किया गया। ग्राम सिनोदिया निवासी श्रीमती छोटी देवी पत्नी श्यामचन्द्र का परिवार मजदूरी कर अपना जीवन-यापन
Spread the love

सफलता की कहानी-2
ग्रामीण सेवा शिविर-2026
मुख्यमंत्री राजश्री योजना से मिली आर्थिक संबल, बेटी के भविय को मिली नई उड़ान

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन ग्राम पंचायत सिनोदिया, रूपनगढ़ में आयोजन किया गया। ग्राम सिनोदिया निवासी श्रीमती छोटी देवी पत्नी श्यामचन्द्र का परिवार मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता है। सीमित आय के कारण परिवार का भरण-पोषण करना कठिन था। गर्भावस्था के दौरान जब वे आंगनबाड़ी केन्द्र पहुँचीं, तब उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री राजश्री योजना की जानकारी दी गई।

कार्यकर्ता के मार्गदर्शन में श्रीमती छोटी देवी का योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया तथा आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाए गए। बेटी के जन्म के बाद योजना की पात्रता के अनुसार उन्हें प्रथम किस्त के रूप में 6000 की सहायता राशि प्राप्त हुई। इसके बाद बच्ची के तीन माह के टीकाकरण पूर्ण होने पर योजना की अगली 5000 की सहायता राशि भी उनके खाते में जमा हुई। प्राप्त आर्थिक सहायता से परिवार को नवजात बेटी के पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने में काफी राहत मिली।

श्रीमती छोटी देवी ने मुख्यमंत्री राजश्री योजना के प्रभावी संचालन के लिए राज्य सरकार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा सिद्ध हो रही है। यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि सरकारी योजनाओं की सही जानकारी और समय पर मार्गदर्शन से पात्र परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *