ग्राम पंचायत लीडी, पीसांगन में आयोजन किया गया। पशुपालक श्रीमती गीता देवी पत्नी श्री घासी परिवार द्वारा बताया गया कि समय-समय पर उचित सुरक्षा
सफलता की कहानी-1
ग्रामीण सेवा शिविर-2026
पशुधन सुरक्षा से समृद्ध परिवार
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन ग्राम पंचायत लीडी, पीसांगन में आयोजन किया गया। पशुपालक श्रीमती गीता देवी पत्नी श्री घासी परिवार द्वारा बताया गया कि समय-समय पर उचित सुरक्षा के अभाव एवं अनपेक्षित बीमारियों के कारण पूर्व में उनके दुधारू पशुओं की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी थी। इस वजह से परिवार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा और वे गहरे वित्तीय संकट में आ गए थे। दुधारू पशुओं पर आश्रित होने के कारण हमेशा उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर मन में डर बना रहता था।
वित्तीय रूप से परेशान यह परिवार जब हमारे पशुपालन विभाग के संपर्क में आया, तब उन्हें राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा उन्हें समझाया गया कि किस प्रकार योजना के माध्यम से वे अपने दुधारू पशुओं (गाय एवं भैंस) का समय पर बीमा करवा कर भविय में होने वाली किसी भी बड़ी आर्थिक हानि से सुरक्षित रह सकते हैं।
योजना के सुरक्षा कवच को समझने के पश्चात् लाभार्थी श्रीमती गीता देवी व उनके परिवार ने बिना किसी विलंब के तुरंत अपनी एक दुधारू गाय और एक दुधारू भैंस का बीमा कराने का निर्णय लिया एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की। ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थी श्रीमती गीता देवी को उनके स्वीकृत पशु बीमा पॉलिसी के आधिकारिक दस्तावेज ससम्मान वितरित किए गए। इसके लिए वह सरकार को आभार व्यक्त करते है।