ओम प्रकाश भड़ाना ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन भी हैं।

ओम प्रकाश भड़ाना ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन भी हैं।
Spread the love

राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

अजमेर, 28 मार्च । 8वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को पटेल मैदान में गरिमामय वातावरण में हुआ। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 27 से 29 मार्च तक आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेशभर से आई टीमों के खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राम गोपाल कटारिया तथा भंवर लाल शर्मा उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 17 तथा बालिका वर्ग में 9 टीमें भाग ले रही हैं। मैचों का आयोजन प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकालीन सत्र में किया जाएगा।
मुख्य अतिथि ओम प्रकाश भड़ाना ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन भी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करती हैं, जिससे वे आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार खेलों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। भड़ाना ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करें और अपने प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन करें।
आयोजन समिति के सदस्य शंकर बुनकर, सचिन प्रकाश, गिरिराज सांखला, प्रवीण यादव, अनिल महावर एवं एडविन द्वारा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई । कार्यक्रम का संचालन अरविंद यादव ने किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *