नसीराबाद अनिल लोहरे // छावनी परिषद प्रशासन की कार्य प्रणाली से आक्रोशित क्षेत्र के भवन निर्माण से जुड़े सैकड़ो श्रमिकों ने सोमवार को रेली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव को ग्यापान सौप कर व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की।

छावनी क्षेत्र में निर्माण व मरम्मत कार्यों पर रोक के विरोध में भवन निर्माण श्रमिकों ने 4 अप्रैल से तीन दिन तक काम बंद रखने का निर्णय लिया नवलरामजी बगीची स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने काम बंद रखकर आंदोलन की रणनीति बनाई।
छावनी क्षेत्र में अतिक्रमण कार्रवाई और पिछले 2 माह से निर्माण व मरम्मत कार्यों पर रोक के कारण भवन निर्माण श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लगातार काम बंद रहने से मजदूर खाली बैठे हैं।
निर्माण की नहीं मिलती मंजूरी
श्रमिकों का कहना है कि निर्माण अनुमति प्रक्रिया जटिल है तथा रजिस्ट्री व नामांतरण लंबित रहने से वैध कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं। लोग घरों की आवश्यक मरम्मत नहीं करवा पा रहे है। छत के ऊपर अतिरिक्त कमरा बनाने की अनुमति भी नहीं दी जा रही। यदि कहीं निर्माण कार्य शुरू होता है तो सामग्री बाहर रखने पर भी रोक-टोक की जाती है। मजदूरों के औजार व निर्माण सामग्री जब्त कर ली जाती है।
निर्माण कार्य बंद रहने के विरोध में श्रमिकों ने बैठक में नारेबाजी की। विभिन्न संगठनों के साथ आक्रोश रैली निकालकर निर्माण श्रमिक छावनी परिषद व उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया
वैध निर्माण व मरम्मत कार्यों पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए। छत के ऊपर निर्माण की अनुमति दी जाए