गोकुल तेली समाज अध्यक्ष चुने गए

गोकुल लाल तेली शाहपुरा तेली समाज के नए अध्यक्ष निर्वाचित
शाहपुरा 05 अप्रैल 2026
तेली (साहू) समाज, शाहपुरा के अध्यक्ष पद के लिए बोहरा वाटिका में चुनाव संपन्न हुए, जिसमें गोकुल तेली को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी सत्यनारायण तेली, मनोज बोहरा एवं देवकिशन तेली के सानिध्य में विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया के समाज के चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र बोहरा, जगदीश बोहरा, रामधन, अशोक और नारायण तेली ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का साफा बांधकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान दिनेश, इंद्र कुमार, प्रभात, भगवान स्वरूप, राजेंद्र, सुगन, परमेश्वर, मदन, रामपाल, शैतान, मुकेश, शंकर, नंदा, लालाराम, टीकम और नाथु सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। नवनियुक्त अध्यक्ष गोकुल लाल तेली ने सभी का आभार जताते हुए समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।