17 सितंबर से 41 जिलों में विकसित भारत जनसेवा अभियान

17 सितंबर से 41 जिलों में विकसित भारत जनसेवा अभियान
Spread the love

जयपुर। प्रदेश के 41 जिलों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विकसित भारत जनसेवा अभियान चलाया जाएगा। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य विकसित भारत के लक्ष्यों से आमजन को जोड़ना और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाना है।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को अभियान के तहत जिले और स्थानीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, जनसेवा शिविर, श्रमदान और सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों में चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं, प्रेरणादायी वीडियो का प्रदर्शन, विद्यार्थियों की रैलियां और रंगोली प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम भी होंगे। आशा सहयोगिनियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने के साथ स्थानीय स्तर पर नवाचार को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

लंपी से बचाव के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर

मुख्य सचिव ने लंपी रोग की रोकथाम को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, संक्रमित पशुओं के लिए आइसोलेशन की व्यवस्था मजबूत करने और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *