पांच दिवसीय निर्माण महोत्सव के तहत अस्पताल में फल वितरित किए


निर्वाण महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर सेवा की सरिता।
मरीजों को फल और जरूरतमंदों को राशन वितरित।
शाहपुरा। 06 अप्रैल 2026
महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर स्वामी रामचरण के 228वें निर्वाण महोत्सव के अवसर पर रामनिवास धाम में भक्ति और सेवा का संगम देखने को मिल रहा है। 5 दिवसीय महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर आज विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से मानवता का संदेश दिया गया।
जरूरतमंदों की सेवा: महोत्सव के तहत सोमवार सुबह महावीर जागेटिया द्वारा सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। रामनिवासधाम के संत नवनिधराम की प्रेरणा से
जागेटिया परिवार की ओर से 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। इसी क्रम में शाहपुरा के जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरण करते हुए महाप्रभु रामचरण से रोगियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। अस्पताल में एमओ डॉ अशोक जैन, डॉ हीरापाल मीणा, उत्सव सोमानी, महावीर जागेटिया सहित कई उपस्थित थे।