पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु अब हर महीने लगेंगे दो विशेष शिविरप्रतिमाह के द्वितीय एवं चतुर्थ बुधवार को कोषालय अजमेर में आयोजित होगा समस्या निवारण शिविरमौके पर ही समस्याओं के निस्तारण का किया जाएगा प्रयास – कोषाधिकारी ने जारी की सूचना

Spread the love

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु अब हर महीने लगेंगे दो विशेष शिविर
प्रतिमाह के द्वितीय एवं चतुर्थ बुधवार को कोषालय अजमेर में आयोजित होगा समस्या निवारण शिविर
मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण का किया जाएगा प्रयास – कोषाधिकारी ने जारी की सूचना

अजमेर, 20 अप्रैल। अजमेर जिले के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को पेंशन भुगतान से जुड़ी तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं से राहत दिलाने के लिए कोषालय विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिला प्रशासन और कोषालय विभाग ने सभी संबंधित पेंशनर्स से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविरों के आयोजन से वृद्ध और आश्रित पेंशनरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कोषाधिकारी श्री भागीरथ सिंह लखावत ने बताया कि पेंशनरों की समस्याओं के प्रभावी और त्वरित निस्तारण के लिए अब प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ बुधवार को विशेष पेंशन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर निर्धारित तिथियों पर प्रातः 11 बजे से कोषालय अजमेर के परिसर में आयोजित किए जाएंगे। इस नवाचार का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों को कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाना और उनकी शिकायतों का एक ही छत के नीचे समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान पेंशनर या उनके पारिवारिक पेंशनर पेंशन भुगतान में हो रही देरी, कटौती, डेटा अपडेशन या अन्य किसी भी प्रकार की भुगतान संबंधी बाधा के विषय में अपना प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत कर सकेंगे। कोषाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों और समस्याओं का परीक्षण कर उनका निस्तारण यथा-संभव उसी समय मौके पर ही करने का प्रयास किया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *