जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में प्रत्येक ग्राम पंचायत वार

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में प्रत्येक ग्राम पंचायत वार
Spread the love

लोक कलाकारों के माध्यम से मिलेगी योजनाओं की जानकारी

अजमेर, 21 अप्रैल। राज्य सरकार की योजनाओं को लोक कलाकारों और कला जत्थों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा विशेष योजना बताई गई है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में प्रत्येक ग्राम पंचायत वार लोक कलाकारों एवं कला जत्था के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत में लोक-कलाकारों एवं कला जत्थों के माध्यम से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रामीण रथ अभियान के अन्तर्गत कला जत्थों (कलाकारों) को रथ के रूट चार्ट अनुसार रथ के साथ भ्रमण करा कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिले की नवसृजित ग्राम पंचायतों सहित सभी 234 ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ग्रामीण रथ अभियान के कार्यक्रम के अनुरूप प्रतिदिन एक कला जत्थे द्वारा 4 से 5 ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एक कला जत्थे में एक ग्रुप लीडर एवं 3 अन्य कलाकार शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रस्तुति के लिए लोक कलाकारों एवं लोक कला जत्थों का चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा उपलब्ध पंजीकृत एवं अनुभवी लोक कलाकारों में से किया जाएगा। चयन में स्थानीय लोक कला परंपराओं एवं लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक जत्थे में कलाकारों की संख्या 4 निर्धारित की जाएगी। इनमें एक ग्रुप लीडर एवं 3 अन्य कलाकार शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि लोक कलाकारों के चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किए जाएंगे। इसके अध्यक्ष जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु होंगे। इसी प्रकार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सदस्य सचिव तथा प्रभारी जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, जिला पर्यटन अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी सदस्य होंगे। साथ ही ब्लॉक पर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग ब्लॉक स्तरीय समिति करेगी। इसके समन्वयक विकास अधिकारी, पंचायत समिति तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सदस्य है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी नोडल अधिकारी रहेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी नोडल अधिकारी रहेंगे। कार्यक्रमों में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं को शामिल किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर लगभग एक घण्टे की लघु प्रस्तुतियां कला जत्थों द्वारा दी जाएगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *