आरएमकेएम एवं पंचायत की पहल से वंचित परिवारों का होगा सशक्तिकरण”

आरएमकेएम एवं पंचायत की पहल से वंचित परिवारों का होगा सशक्तिकरण”
Spread the love

आरएमकेएम एवं पंचायत की पहल से वंचित परिवारों का होगा सशक्तिकरण”
अजमेर, 25 अप्रैल 2026 राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास (अजमेर) द्वारा ग्राम पंचायत चाचियावास में वंचित समुदाय के साथ एक दिवसीय पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत संस्था द्वारा संचालित रक्षा परियोजना के उद्देश्यों की जानकारी के साथ हुई, जिसमें वंचित वर्ग के समावेशी विकास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। सरपंच प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जॉब कार्ड, पारिवारिक दस्तावेज एवं अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही किया जाएगा।
बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ उठाने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, रक्षा परियोजना के तहत आगामी कार्ययोजना में मुर्गी पालन, बकरी पालन और किचन गार्डन को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस रखा गया। बैठक की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि श्री जसराज गुर्जर ने की, जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी रेखा मीणा, आजीविका सलाहकार अंशु यादव, क्लस्टर कोऑडीनेटर सोनू कुमार सहित 25 ग्रामीण सदस्य उपस्थित रहे

admin - awaz rajasthan ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *