ज्ञान चन्द मेघवंशी को लगातार तीसरी बार प्रदेश सचिव मनोनीत

ज्ञान चन्द मेघवंशी को लगातार तीसरी बार प्रदेश सचिव मनोनीत
Spread the love

: ज्ञान चन्द मेघवंशी को लगातार तीसरी बार प्रदेश सचिव मनोनीत

अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.), नई दिल्ली द्वारा संगठन की नव नियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें ज्ञान चन्द मेघवंशी को लगातार तीसरी बार राजस्थान प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस मनोनयन पर ज्ञान चन्द मेघवंशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक, बाबूलाल जी बच्चेर, समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व पदाधिकारियों, प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान ओमप्रकाश जी लाखीवाल एवं प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

मेघवंशी ने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए गौरव की बात है। वे समाज के उत्थान एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *